राजनांदगांव, 23 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम के प्रावधान के तहत ग्राम बारनवाभाट तहसील डौंडीलोहारा जिला बालोद निवासी पुनाराम साहू के स्वामित्व के जप्तसुदा वाहन पिकअप क्रमांक सीजी 24 बी 0132 को शासन के पक्ष में राजसात किया है। उन्होंने पुनरीक्षण अवधि समाप्त हो जाने एवं सक्षम न्यायालय से किसी प्रकार का कोई आदेश प्राप्त नहीं होने की दशा में राजसात किए गए वाहन का गठित समिति द्वारा नियमानुसार नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। नीलामी से प्राप्त राशि को छत्तीसगढ़ शासन के निर्धारित मद में खजाना दाखिल करने की कार्रवाई की जाएगी। सक्षम न्यायालय सत्र न्यायालय राजनांदगांव से आदेश के विरूद्ध कोई आदेश प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई न्यायालय के आदेशानुसार की जाएगी।
संबंधित खबरें
किसानों के चेहरों में आई मुस्कान, धान खरीदी का सिलसिला जारी
बिलासपुर, 18 नवंबर 2025/sns/-प्रदेश में 15 नवम्बर से धान खरीदी के शुभारंभ के साथ ही जिले में किसानों से धान खरीदी का सिलसिला जारी हो गया है। सेन्दरी सेवा सहकारी समिति में धान बेचने पहुंचे ग्राम कछार के किसान संतोष पटेल ने खरीदी व्यवस्था को लेकर संतुष्टि जताई। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों से […]
बीजापुर में टाइप-1 डायबिटीज़ पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
बीजापुर, 22 नवम्बर 2025/sns/ – स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त सहयोग से जिला मुख्यालय बीजापुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीआर पुजारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री वरुण कुमार साहू एवं यूनिसेफ स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गजेन्द्र सिंह द्वारा प्रदान किया गया।प्रशिक्षण के दौरान […]
सहायक शिक्षक एलबी निलंबित
दुर्ग, 17 फरवरी 2026/sns/- जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्द मिश्रा ने जांच में शिकायत प्रमाणित होने पर श्री देवेश कुमार देशमुख सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला खाड़ा जिला दुर्ग को छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 23 एवं नियम 03 के उप नियम-01 के खण्ड 01,02 तथा 03 का स्पष्ट उल्लंघन मानते […]


