राजनांदगांव, 23 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम के प्रावधान के तहत ग्राम बारनवाभाट तहसील डौंडीलोहारा जिला बालोद निवासी पुनाराम साहू के स्वामित्व के जप्तसुदा वाहन पिकअप क्रमांक सीजी 24 बी 0132 को शासन के पक्ष में राजसात किया है। उन्होंने पुनरीक्षण अवधि समाप्त हो जाने एवं सक्षम न्यायालय से किसी प्रकार का कोई आदेश प्राप्त नहीं होने की दशा में राजसात किए गए वाहन का गठित समिति द्वारा नियमानुसार नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। नीलामी से प्राप्त राशि को छत्तीसगढ़ शासन के निर्धारित मद में खजाना दाखिल करने की कार्रवाई की जाएगी। सक्षम न्यायालय सत्र न्यायालय राजनांदगांव से आदेश के विरूद्ध कोई आदेश प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई न्यायालय के आदेशानुसार की जाएगी।
संबंधित खबरें
जिले में गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस
रायगढ़, 29जुलाई 2025/sns/- रायगढ़ जिले में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 को राज्य शासन के निर्देशानुसार गरिमामय एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु दिशा-निर्देश दिए और जिम्मेदारियां सौंपी। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने बताया […]
खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मेसर्स मिश्रा स्वीट्स का किया निरीक्षण, जांच में मिली कमियां, नोटिस जारी
अम्बिकापुर, 03 नवम्बर 2025/sns/- खाद्य एवं औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि एम.जी. रोड में हॉली क्रॉस स्कूल के पास स्थित मेसर्स मिश्रा स्वीट्स में गुणवत्ता एवं अस्वच्छकर स्थान में खाद्य पदार्थ मिठाई एवं अन्य सामग्री बनाने की सूचना शिकायत के रूप में प्राप्त हुई। जिसके पश्चात अभिहित अधिकारी श्री नितेश कुमार मिश्रा […]
धरती आबा के तहत 42 आदिवासी किसानों को प्रदान किया गया वन अधिकार पत्र
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 सितंबर 2025/sns/- सहायक आयुक्त आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग बद्रीश सुखदेवे, पटवारी और वनकर्मी बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत भोगडीह के किसानों के खेतों में जाकर रकबा और त्रुटि सुधार कर वन अधिकार पत्र प्रदान करने की कानूनी प्रक्रिया को पूरा किए। यह लाभ मिलने से 42 किसान पीएम किसान […]

