छत्तीसगढ़

संभागीय जनसंपर्क कार्यालय जगदलपुर जिला बस्तर


जगदलपुर, 16 जुलाई 2025/sns/-
कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह ने मंगलवार को आयुक्त कार्यालय में नवीन वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नवीन वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष के माध्यम से बस्तर संभाग के दूरस्थ क्षेत्र में अवस्थित एसडीएम, तहसील एवं जनपद पंचायत कार्यालय से सीधे जुड़कर विभागीय कार्यों सहित जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन स्थिति की समीक्षा करने में सहूलियत होगी। जिससे समय और श्रम दोनों की बचत के साथ ही मैदानी अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जा सकेगा। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर श्री बीएस सिदार, आरती वासनिक एवं गीता रायस्त, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री पी मोहन सोनी सहित वरिष्ठ निज सहायक श्री हरेंद्र जोशी और कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *