कवर्धा, 15 जुलाई 2025/sns/- पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय 13 जुलाई 2025 को ईको क्लब मिशन फार लाईफ के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” शीर्षक से वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करना रहा। इस पुनीत अवसर पर विद्यालय के लगभग 110 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और विद्यालय परिसर में 40 पौधों का रोपण किया। लगाए गए पौधों में नीम, पीपल, गुलमोहर एवं अमरूद जैसी पर्यावरण हितैषी प्रजातियाँ शामिल रहीं। इस अभियान का नेतृत्व श्री शुभम गर्ग (पीजीटी बायोलॉजी) एवं सुश्री विनिता देवांगन (टीजीटी साइंस) के साथ अन्य शिक्षकों के सहयोग से किया गया। अभियान विद्यालय के प्राचार्य श्री एन.के. लांजेवार के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए यह संदेश दिया कि एक पेड़ माँ के लिए हमारी ओर से सच्ची श्रद्धांजलि है। यह अभियान न केवल पर्यावरणीय संरक्षण और जागरूकता का प्रतीक बना, बल्कि विद्यार्थियों के भीतर जिम्मेदारी, संवेदनशीलता एवं भावनात्मक जुड़ाव की भावना को भी प्रबल किया। विद्यालय परिवार द्वारा इस प्रकार की गतिविधियों को भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाने की योजना है।
संबंधित खबरें
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन 25 जून कोशास.नटवर इंग्लिश स्कूल में होगा आयोजन
रायगढ़, 25 जून 2025/sns/- वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन 25 जून को शास.नटवर इंग्लिश स्कूल, रायगढ़ के प्रांगण में प्रात: 9 बजे से होगा।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद रायगढ़ श्री राधेश्याम राठिया करेंगे। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष […]
वितरण केंद्र पाटन में ‘‘स्मार्ट मीटर पखवाड़ा’’ का आयोजन उपभोक्ताओं को दी गई स्मार्ट मीटर की तकनीकी जानकारी
दुर्ग, 12 फरवरी 2026/sns/-भारत सरकार के केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के निर्देशानुसार, उपभोक्ताओं को आधुनिक बिजली प्रणालियों के प्रति जागरूक करने के लिए 23 फरवरी 2026 तक ‘‘स्मार्ट मीटर पखवाड़ा’’ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सीएसपीडीसीएल दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत वितरण केंद्र पाटन में एक वृहद उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। […]
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लखन लाल को मिला दोहरा लाभ घर और व्यवसायिक प्रतिष्ठान दोनों में उजाला और बचत का संगम
बलौदाबाजार-भाटापारा, 13 अक्टूबर 2025/sns/- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना “पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना” आम नागरिकों के जीवन में ऊर्जा, बचत और आत्मनिर्भरता की नई रोशनी लेकर आई है। इस योजना का लाभ उठाकर सिमगा के व्यवसायी लखन लाल देवांगन ने न केवल अपने बिजली खर्च को कम किया है बल्कि पर्यावरण संरक्षण […]

