कवर्धा, 15 जुलाई 2025/sns/- पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय 13 जुलाई 2025 को ईको क्लब मिशन फार लाईफ के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” शीर्षक से वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करना रहा। इस पुनीत अवसर पर विद्यालय के लगभग 110 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और विद्यालय परिसर में 40 पौधों का रोपण किया। लगाए गए पौधों में नीम, पीपल, गुलमोहर एवं अमरूद जैसी पर्यावरण हितैषी प्रजातियाँ शामिल रहीं। इस अभियान का नेतृत्व श्री शुभम गर्ग (पीजीटी बायोलॉजी) एवं सुश्री विनिता देवांगन (टीजीटी साइंस) के साथ अन्य शिक्षकों के सहयोग से किया गया। अभियान विद्यालय के प्राचार्य श्री एन.के. लांजेवार के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए यह संदेश दिया कि एक पेड़ माँ के लिए हमारी ओर से सच्ची श्रद्धांजलि है। यह अभियान न केवल पर्यावरणीय संरक्षण और जागरूकता का प्रतीक बना, बल्कि विद्यार्थियों के भीतर जिम्मेदारी, संवेदनशीलता एवं भावनात्मक जुड़ाव की भावना को भी प्रबल किया। विद्यालय परिवार द्वारा इस प्रकार की गतिविधियों को भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाने की योजना है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने पीएम सूर्य घर योजना की धीमी प्रगति पर लगाया फटकार कलेक्टर ने बैंकर्स वेंडर और विद्युत अधिकारी का लिया सयुंक्त बैठक
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 27 नवंबर 2025/sns/- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति के लिए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैंकर्स, वेंडर, विद्युत अधिकारी और पंचायत सीईओ का सयुंक्त बैठक लिया। उन्होंने बिंदुवार जिले के सभी ब्लॉक के बैंकर्स, वेंडर की जानकारी लेकर लक्ष्य के विरुद्ध धीमी गति के कार्य पर नाराजगी जाहिर […]
आगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर भर्ती हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित
जांजगीर-चांपा, 09 जनवरी 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर के जनपद पंचायत नवागढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पाली के आंगनबाड़ी केन्द्र 03 मे कार्यकर्ता पद रिक्त होने के से आवेदन आमंत्रित किया गया है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर नवागढ़ ने बताया कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर भर्ती हेतु प्रथम मूल्यांकन पत्रक […]

