सारंगढ़-बिलाईगढ़, 15 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2025 के डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार हेतु योग्य कृषकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पुरस्कार हेतु इच्छुक कृषक आवेदन पत्र उप संचालक कृषि जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कार्यालय रानीसागर सारंगढ़ से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरकर संबंधित विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के माध्यम से जमा कराना होगा। पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी कृषि विभाग की वेबसाइट एग्रीपोर्टल डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर उपलब्ध है। चयन प्रक्रिया के लिए आवेदन उप संचालक कृषि कार्यालय में अंतिम तिथि के पूर्व जमा किया जाना है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में संचालनालय कृषि, छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा जानकारी दी गई है कि पुरस्कार चयन प्रक्रिया निर्धारित नियमों व अधिसूचनाओं के तहत की जाएगी।
संबंधित खबरें
कुंवरपुर में 35 ग्रामीणों को मिला राजमिस्त्री का हुनर गांव में ही खुलेगा रोजगार अब गांव के आर्थिक विकास में ग्रामीण देंगे योगदान
अम्बिकापुर, 14 अगस्त 2025/sns/- ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं सेंट्रल बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के संयुक्त तत्वावधान में कुंवरपुर ग्राम पंचायत में 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत […]
स्वतंत्रता का अलख जगाने जिलेवासियों ने लगाई दौड़
धमतरी, 16 अगस्त 2025/SNS/- स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ सुबह 7.30 बजे से स्थानीय गांधी चौक से शुरू होकर गोलबाजार, घड़ी चौक, भगवती लॉज, देवश्री टॉकिज रोड, शिव चौक, सेंचुरी गार्डन होते हुए गांधी चौक में समाप्त […]
शंकर नगर मंडल के नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने विधायक पुरंदर मिश्रा से की सौजन्य भेंट
शंकर नगर मंडल के नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने विधायक पुरंदर मिश्रा से की सौजन्य भेंट पावन जगन्नाथ मंदिर परिसर में हुआ आत्मीय स्वागत, मिठाई खिलाकर दी गई बधाई रायपुर। भारतीय जनता पार्टी शंकर नगर मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री राम प्रजापति जी द्वारा हाल ही में मंडल कार्यकारिणी की घोषणा किए जाने के पश्चात आज पावन […]

