सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 जुलाई 2025/sns/- इस वर्ष धान खरीदी हेतु एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से 01 जुलाई 2025 से सेवा सहकारी समिति के माध्यम से पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। जिसमें नया पंजीयन, फसल संशोधन, कैरी फारवर्ड का कार्य आगामी 31 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस वर्ष कृषक उन्नति योजना अंतर्गत धान के बदले अन्य फसल लेने वाले कृषकों को 11 हजार रूपये एवं खरीफ वर्ष 2025 में दलहन-तिलहन-अरहर, उड़द, मूंगफली, तिल, मक्का, लघु धान्य कोदो-कुटकी, रागी आदि फसल उत्पादन करने वाले कृषकों को 10 हजार रूपये प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाने की घोषणा किया गया है। इस योजना का लाभ उन्ही किसानों को मिलेगा जो एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन कराया हो। साथ ही अपनी उपज (धान) सहकारी समितियों के माध्यम से बेचते है। गिरदावरी में रकबे की पुष्टि के बाद ही मान्य रकबे पर सहायता राशि दी जाएगी। जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के सभी किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, समिति प्रबंधक से संपर्क कर नया पंजीयन, फसल, रकबा संशोधन एवं कैरी फारवर्ड का कार्य शीघ्र पूर्ण करवायें तथा वारिसन पंजीयन की कार्यवाही तहसील स्तर में होगा। कृषक दलहन-तिलहन-अरहर, उड़द, मूंगफली, तिल, मक्का, लघु धान्य कोदो-कुटकी, रागी फसल की खेती कर कृषक उन्नति योजना अंतर्गत प्रोत्साहन सहायता राशि प्राप्त कर सकते है। कृषक उन्नति योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु एग्रीस्टेक में पंजीयन अनिवार्य है।
संबंधित खबरें
सिम्स में हुआ एक और हाई रिस्क मरीज का सफल घुटना प्रत्यारोपण 75 वर्षीय मरीज गणेश राम निराला का ऑपरेशन 6 नवम्बर 2025 को हुआ सफल
बिलासपुर, 14 नवम्बर 2025/sns/ —सिम्स (छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस) के अस्थि रोग विभाग में एक और हाई रिस्क मरीज का सफल घुटना प्रत्यारोपण (Total Knee Replacement) किया गया है। यह सर्जरी गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि साबित हुई है। ऑपरेशन से 7 दिन पहले, 75 वर्षीय पुरुष […]
कलेक्टर ने ली पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक
रायपुर, 13 दिसंबर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में सीएसपीडीसीएल, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियो की बैठक लेकर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसे जिले में प्राथमिकता से क्रियान्वित किया जाना चाहिए। […]
आदि कर्मयोगी अभियान जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
मुंगेली, 22 अगस्त 2025/sns/- आदिवासी विभाग द्वारा संचालित ‘‘आदि कर्मयोगी अभियान’’ के अंतर्गत आज कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आदि कर्मयोगी अभियान का उद्देश्य अनुसूचित जनजातियों के विकास एवं कल्याण से जुड़े हुए प्रमुख योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करना है, जो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘सबका […]



