धमतरी, 13 जुलाई 2025/sns/- भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती स्वाति शर्मा ने आज “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत ग्राम पिपराहीभर्री स्थित आंगनबाड़ी परिसर में आम का पौधा लगाया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोमा श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे। संयुक्त सचिव ने ग्रामीणजनों से अपील की कि वे भी अपनी मां के सम्मान में एक पौधा अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण करें।अधिकारियों ने पौधारोपण के बाद पौधों के संरक्षण और नियमित देखरेख का भी संकल्प लिया।
संबंधित खबरें
रजत जयंती वर्ष-2025 राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत महोत्सव का जिले में हो रहा आयोजन
मोहला, 11 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रजत महोत्सव का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में भी महिलाओं पर केंद्रित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 सितम्बर को ग्राम […]
युवा रत्न सम्मान हेतु 5 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित
बलौदाबाजार,17 नवम्बर 2025/sns/-छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्र में किये गये अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिये सम्मानित करने और उनमें एक राष्ट्रीय कीर्तिमान विकसित करने की दृष्टि से ‘‘युवा रत्न सम्मान‘‘ योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जारी की गई है। योजनांतर्गत व्यक्तियों,संगठनों के योगदान […]
अम्बागढ़ चौकी उपकेन्द्र की पॉवर क्षमता में वृद्धि 1.48 करोड़ रूपये की लागत से नये स्ट्रक्चर निर्माण सहित 3.15 एम.व्ही.ए. का नया पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित
अम्बागढ़ चौकी, 07 जनवरी 2026/sns/- मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अन्तर्गत मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ जिले के अन्तर्गत नगर पंचायत अम्बागढ़ चौकी में विद्यमान 33/11 के0व्ही0 उपकेन्द्र में 1.48 करोड़ रूपये की लागत से 05 एमव्हीए के लिए नये स्ट्रक्चर निर्माण के साथ 3.15 एम0व्ही0ए0 का अतिरिक्त नया पॉवर ट्रांसफॉर्मर को स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया। इस […]

