छत्तीसगढ़

रजत जयंती वर्ष-2025 राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत महोत्सव का जिले में हो रहा आयोजन

मोहला, 11 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रजत महोत्सव का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में भी महिलाओं पर केंद्रित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 सितम्बर को ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम जिले के सभी 185 ग्राम पंचायतों में आयोजित होगा। जिसमें रस्साकशी, फुगड़ी, खो-खो, कुर्सी दौड़, बाल्टी बॉल एवं कबड्डी जैसी पारंपरिक खेल गतिविधियाँ शामिल होंगी। इसके पश्चात 18 सितम्बर को विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम जनपद पंचायत मुख्यालयों-मोहला, मानपुर, अं.चौकी एवं नगर पंचायत अं.चौकी में आयोजित किया जाएगा। जिसमें उक्त खेलों के साथ-साथ बैंक गतिविधियाँ, बिहान एवं महतारी वंदन योजना जैसे विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। रजत महोत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम 24 सितम्बर को मिनी स्टेडियम में आयोजित होगा। जिसमें खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण से संबंधित बैंकिंग गतिविधियां तथा महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना, वित्तीय साक्षरता को प्रोत्साहित करना एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *