छत्तीसगढ़

किसानों को मिल रही पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज किसान श्री कलमू देवा को शून्य प्रतिशत ब्याज पर मिला खाद-बीज

सुकमा, 13 जुलाई 2025/sns/- सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के ग्राम पंचायत पुनपल्ली के किसान श्री कलमू देवा रासायनिक खाद पाकर उत्साहित हैं। गांवों में खेती किसानी की शुरुआत हो गई है। कलमू ने बताया कि ग्राम पंचायत दुब्बाटोटा के सहकारी समिति (सोसाइटी) में रासायनिक उर्वरक भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। छत्तीसगढ़ शासन से पूर्व में प्राप्त डीएपी, एनपीके, पोटाश और अन्य कीटनाशक को किसानों को वितरित किया गया है और आवश्यकतानुसार खाद की मांग की गई है। किसान समय पर और बिना किसी कठिनाई के खाद-बीज प्राप्त कर पा रहे हैं। कोंटा विकासखंड में स्थित सहकारी समिति(सोसाइटी) दुब्बाटोटा के अंतर्गत 14 गांव के किसान खाद-बीज लेने आते हैं। समिति में पंजीकृत किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर खाद और बीज प्रदान किया जाता है। इससे किसानों को काफ़ी सहूलियत होती है।
श्री कलमू देवा ने बताया कि मैं पुनपल्ली गाँव का निवासी हूँ। मेरे पास 5 एकड़ जमीन है जिसमे मैं धान की खेती करता हूँ। मैं दुब्बाटोटा खाद लेने के लिए आया था। आज मैं 2 बोरी यूरिया लेकर जा रहा हूँ। हमारे सोसाइटी में खाद की कोई कमी नहीं है। मैं कुछ दिन पहले 6 बोरी धान अपने खाते से शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर लेकर गया था। सरकार द्वारा किसानों के लिए की जा रही सारी व्यवस्थाएं सराहनीय हैं।
किसान कलमू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सदैव किसानों के हित में निर्णय लेते हैं और उनके प्रयासों से ही किसानों को समिति में खाद की आपूर्ति हो पाई है। इसके लिए मैं जनहितैषी मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद देता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *