छत्तीसगढ़

रजत जयंती वर्ष में नवाचार को नई दिशा, “सीजी आइडियाथॉन 2025” का शुभारंभ 24 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन

कवर्धा, 16 अक्टूबर 2025/sns/- रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के अधीन स्टार्टअप छत्तीसगढ़ द्वारा राज्यव्यापी नवाचार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए “सीजी आइडियाथॉन 2025” का शुभारंभ किया गया है। यह अभिनव पहल विद्यार्थियों, स्टार्टअप्स तथा जमीनी नवप्रवर्तकों में सृजनशीलता को प्रोत्साहित करने और उनके विचारों को साकार रूप देने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी। “सीजी आइडियाथॉन 2025” के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों और शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से संभावनाशील विचारों की पहचान कर उन्हें संवर्धन का अवसर प्रदान किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को अपने नवाचारों का प्रदर्शन आगामी राज्योत्सव डेमो डे, पिचिंग इवेंट (नवंबर 2025 के प्रथम सप्ताह) में करने का अवसर मिलेगा।
इस पहल के मुख्य आकर्षणों में 51,000 तक की नकद पुरस्कार राशि, विचार विकास के लिए प्री-इन्क्यूबेशन सहायता तथा राज्योत्सव पैवेलियन में विचारों के प्रदर्शन का अवसर शामिल है। सीजी आइडियाथॉन 2025 के लिए पंजीकरण की अवधि 24 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित की गई है। इच्छुक प्रतिभागी ीजजचेरूध्ध्जपदलनतसण्बवउध्3अमअकतत7 लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह मंच युवाओं को अपने नवीन विचारों को व्यावहारिक रूप में विकसित करने तथा छत्तीसगढ़ राज्य के उभरते हुए स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने में योगदान देने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *