जांजगीर-चांपा, 08 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय सभाकक्ष में जिले में अतिक्रमण मुक्त शासकीय भूमि में चरणबद्ध वृहद वृक्षारोपण के संबंध में उद्योगो एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय, डीएफओ श्री हिमांशु डोंगरे, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, वन विकास निगम, गेल इंडिया, प्रकाश इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड, जेएसडब्ल्यू, महावीर कोल, नुवोको विस्टास कॉर्पोरेशन सहित अन्य उद्योग के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि अभियान चलाकर जिले के अलग-अलग स्थानों में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण मुक्त भूमि पर शासन एवं उद्योगो की सहयोग से वृहद स्तर पर चरणबद्ध वृक्षारोपण, ऑक्सीजोन, ग्रीनजोन के रूप में तैयार किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर ने उद्योग प्रतिनिधियों से कहा कि हमें विकास के साथ प्रकृति के बीच संतुलन बनाने का कार्य करना है। उन्होंने कहा कि उद्योग सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि इन क्षेत्रों में सामुदायिक भागीदारी के साथ वृक्षारोपण किया जाए। साथ ही पौधों की सुरक्षा और निरंतर देखरेख की भी समुचित व्यवस्था करें। कलेक्टर ने वन, उद्यानिकी एवं संबंधित विभागों को वृक्षारोपण करने एवं मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
संबंधित खबरें
डीएमएफ से एक दिन मॉडल जिला बनेगा कोरबा मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
कोरबा, 06 दिसंबर 2025/sns/-छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, आबकारी, सार्वजनिक उपक्रम एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा की शासी परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान स्वीकृत कार्यों की प्रगति, किए गए कार्यों की कार्योत्तर स्वीकृति तथा […]
सुशासन की नई पहल समय बद्ध छात्रवृत्ति सेशिक्षा की राह हुई आसान डॉ. ओम प्रकाश डहरिया सहा. जन सम्पर्क अधिकारी
रायपुर, 24 अक्टूबर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर राज्य के शैक्षणिक संस्थानों, आश्रम-छात्रावासों और तकनीकी एवं प्रोफेशनल पाठ्यक्रम में पढ़ाई करने वाले अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को शिष्यवृत्ति एवं छात्रवृत्ति का भुगतान निर्धारित समय-सीमा में उनके बैंक खाते में ऑनलाईन […]
ऋण वसूली शिविर का आयोजन 26 नवम्बर को
धमतरी, 11 नवम्बर 2025/ sns/-जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित धमतरी द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित सभी ऋणी हितग्राहियों से ऋण वसूली करने के लिए आगामी 26 नवंबर को शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित धमतरी ने बताया कि यह शिविर जनपद पंचायत भवन मगरलोड […]

