सारंगढ़ बिलाईगढ़, 07 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर तहसीलदार कोमल साहू के द्वारा अवैध रूप से डंप किये रेत को जेसीबी से लोड करके इच्छापुर ओडिशा ले जा रहे जेसीबी समेत 3 ट्रैक्टर (ओड़िशा आरटीओ का नंबर) को जब्त कर थाना प्रभारी सरिया के सुपुर्द किया गया है। अपेक्स बैंक सरिया के पास कॉलेज के सामने रेत का अवैध रूप से पहले डंप करके रखा गया था, जिसका विगत 5-7 दिनों से ओडिशा की जेसीबी और ट्रैक्टर द्वारा अवैध परिवहन किया जा रहा था। अब इन गाड़ियों को आगे की कार्यवाही हेतु कार्यालय कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ के माइनिंग शाखा को प्रतिवेदन प्रेषित किया जायेगा।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री अभ्युदय योजना अंतर्गत मिलेगा ऋण आवेदन 31 दिसम्बर तक
बिलासपुर, 23 दिसम्बर 2025/sns/-अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित प्रधानमंत्री अभ्युदय (पीएम अजय) योजना अंतर्गत स्वरोजगार के लिए ऋण प्रदाय करने जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के इच्छुक लोगों से 31 दिसम्बर 2025 तक आवेदन मंगाये गये हैं। आवेदक जिले का निवासी होना चाहिए, अनुसूचित जाति वर्ग का होना चाहिए तथा उसकी आयु 18 वर्ष […]
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जगमगाया मेश्राम का घर
रायपुर, 02 अक्टूबर 2025/sns/- मुख्मयंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय योजनाओं पर अमल पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। इसी क्रम में दुर्ग जिले के ग्राम दामोदा निवासी श्री गरिबा राम मेश्राम ने अपने घर में 5 किलोवाट का सोलर पैनल लगाकर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाया है। […]
कलेक्टर ने शहर में पदयात्रा कर मतदाताओं को जागरूक किया
बिलासपुर, 24 नवंबर 2025/sns/-कलेक्टर संजय अग्रवाल दूसरे दिन भी आज शहर का दौरा कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का जायज़ा लिया। उन्होंने शाम को बिलासपुर के इंदु चौक से लेकर राजीव गांधी चौक तक पदयात्रा कर अभियान के संबंध में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि शुद्ध मतदाता सूची निर्माण के लिए चुनाव आयोग […]


