सारंगढ़ बिलाईगढ़, 07 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर तहसीलदार कोमल साहू के द्वारा अवैध रूप से डंप किये रेत को जेसीबी से लोड करके इच्छापुर ओडिशा ले जा रहे जेसीबी समेत 3 ट्रैक्टर (ओड़िशा आरटीओ का नंबर) को जब्त कर थाना प्रभारी सरिया के सुपुर्द किया गया है। अपेक्स बैंक सरिया के पास कॉलेज के सामने रेत का अवैध रूप से पहले डंप करके रखा गया था, जिसका विगत 5-7 दिनों से ओडिशा की जेसीबी और ट्रैक्टर द्वारा अवैध परिवहन किया जा रहा था। अब इन गाड़ियों को आगे की कार्यवाही हेतु कार्यालय कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ के माइनिंग शाखा को प्रतिवेदन प्रेषित किया जायेगा।
संबंधित खबरें
अंधकार में उम्मीद की किरण – प्रधानमंत्री आवास योजना बनी बदलाव की मिसाल
सुकमा, 03 नवम्बर 2025/sns/- नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बीच से उठी यह कहानी उम्मीद, साहस और परिवर्तन की मिसाल है। कभी भय और असुरक्षा में घिरी रहने वाली श्रीमती मड़कम गंगी, जो कभी नक्सल गतिविधियों से जुड़ी रहीं, आज प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की बदौलत सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन जी रही हैं। श्रीमती गंगी का […]
कलेक्टर ने बाढ़ की स्थिति के नियंत्रण हेतु अधिकारी कर्मचारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश
कोरबा, 05 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले में हो रही भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए बाढ़ की स्थिति के नियंत्रण हेतु सभी एसडीएम को सतर्क रहने के निर्देश दिए है। साथ ही स्वास्थ्य, विद्युत एवं अन्य लाइन डिपार्टमेंटल अधिकारी कर्मचारियों को सक्रियता से कार्य करने निर्देशित किया है। उन्होंने बांध […]
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने किसानों के रबी फसल का किया अवलोकन कलेक्टर ने कृषि अधिकारी को कृषि विभाग के योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिएलिम गांव में 44 किसान 65 एकड़ में कर रहे मूंगफली की खेतीरबी सीजन में मूंगफली की खेती, कम पानी में ज्यादा आमदनी
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 फ़रवरी 2026/sns/- सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम लिमगांव में किसानों ने रबी सीजन में परंपरागत धान की खेती छोड़कर मूंगफली की खेती की ओर रुख किया है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे को सभी किसानों ने अपने फसल की जानकारी दी कि वे रबी सीजन में मूंगफली की खेती को प्राथमिकता दे रहे हैं। […]


