धमतरी, 07 जुलाई 2025/sns/- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत विकासखंड धमतरी के ग्राम अकलाडोंगरी तथा विकासखंड नगरी के ग्राम करैहा में शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में स्थानीय ग्रामीणों ने विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 03 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 01 लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे वे भविष्य में इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। इस जनभागीदारी शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की पहुंच को बढ़ाना एवं जनजागरूकता को सुदृढ़ करना रहा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए ।
संबंधित खबरें
कलेक्टर-एसपी ने जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला की तैयारियों के संबंध में ली बैठक
जांजगीर-चांपा, 20 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रस्तावित जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 के आयोजन के संबंध में बैठक ली। बैठक में कलेक्टर-एसपी ने मंच, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पार्किंग व्यवस्था, स्टॉल, कानून व्यवस्था, कृषक संगोष्ठी एवं विभिन्न गतिविधियां के आयोजन […]
सहकारी समिति की मतदाता सूची पर दावा आपत्ति 14 नवम्बर तक
बिलासपुर, 4 नवम्बर 2025/sns/-अरपांचल प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार मर्यादित जबड़ापारा बिलासपुर के मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन कर दिया गया है। सूची के संबंध में दावा आपत्ति 9 नवम्बर से 14 नवम्बर 2025 तक दोपहर 12 बजे समिति कार्यालय में लिखित में प्रस्तुत कर सकते है। आपत्तियों का निराकरण कर सूची का अंतिम प्रकाशन 14 […]
चक्रधर समारोह 2025 सुर-ताल छंद और घुंघरू की आठवीं संध्या पद्मश्री स्व.डॉ सुरेन्द्र दुबे को चक्रधर समारोह का मंच किया नमन काव्य संध्या में गूंजा हास्य वीर रस और व्यंग्य का संगम
रायगढ़, 04 सितम्बर 2025/sns/- अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त चक्रधर समारोह की आठवीं संध्या साहित्य को समर्पित रही। पद्मश्री स्व.डॉ.सुरेन्द्र दुबे की स्मृतियों को नमन करते हुए एक विशेष काव्य संध्या का आयोजन रायगढ़ के रामलीला मैदान में हुआ। पद्मश्री डॉ.दुबे, जिन्होंने हास्य और व्यंग्य को वैश्विक पहचान दिलाई, अनेक बार इस मंच पर अपनी रचनाओं से श्रोताओं […]

