जांजगीर-चांपा, 07 जूलाई 2025/sns/- राजस्व विभाग में रबी फसल के दौरान युवाओं को रोजगार के अवसर के रूप में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य कराया गया था। जिसमें ऐसे युवाओं को मौका दिया गया था जो न्यूनतम 10वी पास हो और जिनके पास खुद का एंड्रॉयड मोबाइल हो। इसके तहत फसल सर्वे करने पर प्रति खसरे का 10 रुपए दिए जाने की योजना है। अधीक्षक भू अभिलेख श्री विनय पटेल ने बताया कि रबी फसल के दौरान फसल सर्वे कार्य को सजगता से करते हुए ग्राम कन्हईबंद और सिवनी का सर्वे कर मयंक और श्रियंक दोनों भाईयों ने कुल 73250 रुपए अर्जित किए है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत आगामी खरीफ फसल के सर्वे हेतु यदि कोई युवा आगामी खरीफ फसल में फसल सर्वे करने इच्छुक हो तो अपने ग्राम के पटवारी या तहसील कार्यालय में संपर्क कर सकते है। उनके हर खसरे के सर्वे हेतु 10 रुपए का मानदेय सीधे उनके बैंक खाते में दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को गति देने संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित बाल विवाह रोकने अधिकारियों ने ली शपथ
दुर्ग, 22 नवम्बर 2025/sns/- बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से आज महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रेरणा सभाकक्ष में संभाग स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संभागायुक्त श्री एस.एन. राठौर और महापौर […]
मेरिट चयनित एवं प्रतीक्षा सूची जारी
कवर्धा, 20 नवंबर 2025/sns/-कबीरधाम जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 19 प्रकार के 41 रिक्त पदो पर संविदा भर्ती के लिए 8 अप्रैल 2025 को विज्ञापन जारी किया गया था। जिसमें पद क्र. 5 (नर्सिंग ऑफिसर-एनएचएम) के 01 पद को छोड़कर समस्त पदों का मेरिट, चयनित एवं प्रतीक्षा सूची जारी किया जा रहा है। […]
वर्चुअल डाक अदालत 2 दिसम्बर को उपभोक्ताओं की शिकायतों का होगा त्वरित समाधान
रायगढ़, 28 नवम्बर 2025/sns/- भारतीय डाक विभाग अपने ग्राहकों को बेहतर और सुगम सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके बावजूद कई बार विभिन्न कारणों से डाक सेवाओं में कुछ कमियाँ सामने आती हैं, जिनके समाधान हेतु विभाग समय-समय पर डाक अदालत का आयोजन करता है। इसी क्रम में रायगढ़ संभाग द्वारा 2 दिसम्बर […]

