जांजगीर-चांपा, 03 जुलाई 2025/sns/- सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) में छात्रवृत्ति भुगतान आधार सीडिंग बैंक खाता में किया जा रहा है। अतः ऐसे विद्यार्थी जिनका आधार सीडिंग इनएक्टिव होने के कारण अथवा बैंक खाता गलत होने, बैंक खाता बंद होने के कारण छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं हुआ हो तो अपने स्टूडेंट आई डी से त्रुटि सुधार करते हुए आधार सीडिंग किए हुए सही बैंक खाता की एंट्री 07 दिवस में करना सुनिश्चित करें। निर्धारित समयावधि में त्रुटि सुधार नहीं किये जाने पर छात्रवृत्ति नहीं मिलने की स्थिति में समस्त जवाबदारी संबंधित विद्यार्थी की होगी। किसी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित विद्यार्थी अपनी अध्ययनरत् संस्था के छात्रवृत्ति प्रभारी अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जांजगीर, पुराना कलेक्टर परिसर विवेकानंद मार्ग, जांजगीर (छात्रवृत्ति शाखा) अथवा छात्रवृत्ति पोर्टल में दर्ज मोबाइल नंबर पर कार्यालयीन समय अवधि में संपर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
रायपुर प्रेस क्लब कार्यकारिणी चुनाव की समय-सारणी घोषित
रायपुर प्रेस क्लब कार्यकारिणी चुनाव की समय-सारणी घोषित 13 जनवरी को होगा मतदान, कलेक्टरेट में नामांकन प्रक्रिया रायपुर, 02 जनवरी 2026। रायपुर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी का निर्वाचन कराए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त आदेशों के परिपालन में प्रेस क्लब रायपुर के पदाधिकारियों के निर्वाचन की समय-सारणी घोषित कर दी गई है। […]
आयुक्त कृषि उत्पादन श्रीमती शहला निगार ने विभिन्न योजनाओं तथा फसल चक्र परिवर्तन कार्यक्रम की प्रगति का अवलोकन करने विभिन्न ग्रामों का किया निरीक्षण
राजनांदगांव, 26 दिसम्बर 2025/sns/-*आयुक्त कृषि उत्पादन श्रीमती शहला निगार ने केन्द्र एवं राज्य शासन के कृषि एवं संवर्गीय विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा फसल चक्र परिवर्तन कार्यक्रम की प्रगति का अवलोकन करने जिले के ग्राम सोमनी, पार्रीखुर्द, मोखला, जंगलेसर, बरगा के प्रवास पर रही। इस दौरान कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला […]
जिला स्तरीय युवा उत्सव एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिता 19 और 20 दिसम्बर को
कोरबा, 08 दिसंबर 2025/sns/-संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार राज्य के युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्येश्य से पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन संपन्न किया जाना […]

