सारंगढ़ बिलाईगढ़, 30 जून 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर प्रभारी अधिकारी मनोज कुमार भगत ने जिले के युवाओं के लिए योजनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रम को गति दी है। इसी कड़ी में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार कौशल विकास योजना अंतर्गत् अनुसूचित जाति युवाओं के लिए सेल्फ एम्पलॉयड टेलर प्रशिक्षण हेतु इच्छुक प्रार्थी कार्यालय छ.ग. राज्य अंत्यावसायी व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र टीसीपीसी परिसर श्री राधाकृष्ण हॉस्पिटल के सामने बिलासपुर रोड़ खैरहा में 5 जुलाई 2025 तक कार्यालयीन समय पर आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा कर सकते है। इसमें 380 घण्टे का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षार्थी अनुसूचित जाति वर्ग का हो, जिसकी आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य हो और कम से कम 8 वीं उत्तीर्ण हो।आवश्यक दस्तावेज में प्रशिक्षार्थी का आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज फोटो 02 नग, अंतिम अंक सूची, राशन कार्ड की छायाप्रति आवेदन के साथ संलग्न किया जाना अनिवार्य है।
संबंधित खबरें
01मोर गांव-मोर पानी से बदलेगी घर घोड़ा की तस्वीर, चेक डैम से संवरेगा जल स्तर और खेती जल संरक्षण को मिली गति, भविष्य के जल संकट से निपटने की ठोस तैयारी
रायगढ़, 03 फरवरी 2026/sns/-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के नेतृत्व में रायगढ़ जिला जल संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना मोर गांव-मोर पानी महाअभियान के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले का जल स्तर संवर रहा है और राष्ट्रीय पटल […]
ग्राम बरबसपुर में वित्तीय समावेशन शिविर का हुआ आयोजन
राजनांदगांव, 28 अगस्त 2025/sns/- वित्तीय समावेशन योजनाओं के संतृप्ति हेतु चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत आज बैंक ऑफ महाराष्ट्र द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरबसपुर में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय निदेशक भारतीय रिजर्व बैंक रायपुर श्रीमती रीनी अजीत ने एक दिवसीय वित्तीय समावेशन शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने बैंकिंग […]
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली कवर्धा की बेटी रिया तिवारी का किया सम्मान
कवर्धा, 06 जनवरी 2025/sns/-बिहार की राजधानी पटना में 25 से 29 दिसंबर तक आयोजित साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, भूटान और श्रीलंका सहित चार देशों की टीमों ने भाग लिया था।इस चैंपियनशिप में भारत की विजेता […]

