जांजगीर-चांपा, 03 नवम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर जिला मुख्यालय के शासकीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक गायक श्री देवेश शर्मा (जय अम्बे जागरण ग्रुप) ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में श्री देवेश शर्मा ने छत्तीसगढ़ी लोक गीतों और भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पूरे कार्यक्रम स्थल पर छत्तीसगढ़ी लोक संगीत की गूंज रही और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। राज्योत्सव के इस अवसर पर जन प्रतिनिधि, नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
सुशासन तिहार और ‘नियद नेल्लानार’ योजना के तहत मिलेगा पीएम उज्ज्वला योजना का लाभ
प्रस्तुतसुकमा, 15 अक्टूबर 2025/sns/-भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देशभर में 25 लाख नए एलपीजी कनेक्शन स्वीकृत किए गए हैं। इसी क्रम में सुकमा जिले में सुशासन तिहार और ‘नियद नेल्लानार’ योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस निर्णय से जिले की हितग्राहियों के जीवन […]
आदिम जाति विभाग के सभी निगम बोर्ड और आयोगों में एक जनवरी से होगा ई-ऑफिस के माध्यम से काम-काज प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोराप्रमुख सचिव की अध्यक्षता में आयोग बोर्ड एवं निगम केकार्यों एवं योजनाओं की हुई समीक्षा
रायपुर, 11 दिसंबर 2025/sns/- आदिम जाति, अनुसूचित जाति तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज विभाग अंतर्गत अधीनस्थ सभी आयोग-बोर्ड एवं निगम के कार्यों एवं योजनाओं की विभागीय समीक्षा की। बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की गई। बैठक में राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग, पिछड़ा वर्ग आयोग, […]
खाद्य मंत्री श्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
रायपुर, 23 फरवरी 2026/sns/- खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला में राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री ए.पी. साही, छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता प्रतितोषण आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया, खाद्य विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा […]


