जांजगीर-चांपा, 27 जून 2025/sns/- जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत आज बलौदा विकासखंड के ग्राम केराकछार के ग्राम पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड (पीएम-जेएवाई), जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), पीएम-किसान, जनधन खाता, बीमा कवरेज (पीएमजेजेबीवाई,पीएमएसबीवाई), सामाजिक सुरक्षा (वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन), रोजगार और आजीविका योजनाए (एमजीएनआरईजीए, पीएम विश्वकर्मा योजना, मुद्रा ऋण) महिला एवं बाल कल्याण (पीएमएमव्हीवाय, आईसीडीएस के योजनाओं का लाभ, टीकाकरण) सहित विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभ प्रदान करने हेतु स्टॉल लगाया गया एवं ग्रामीणों की विभिन्न मांग एवं समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने शासकीय महाविद्यालय छुरिया का किया औचक निरीक्षक
राजनांदगांव, 23 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने छुरिया प्रवास के दौरान शासकीय महाविद्यालय छुरिया का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना के लिए महाविद्यालय में अभी तक प्राप्त आवेदनों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रथम वर्ष में प्रवेशित विद्यार्थियों को अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना […]
“यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में हम 31 मार्च 2026 तक देश को पूर्णतः नक्सलमुक्त करने के संकल्प की सिद्धि के लिए दृढ़ता से आगे बढ़ रहे हैं ” विष्णु देव साय
नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में नक्सलियों के खिलाफ जारी सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई में अब तक 6 नक्सलियों के न्यूट्रलाइज होने की खबर प्राप्त हो रही है। इस ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबल के सभी वीर जवानों को बधाई देता हूँ और उनके अदम्य साहस को नमन करता हूँ। जवानों के पराक्रम से ‘नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़’ का […]
कलेक्टर ने जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की ली बैठक
मुंगेली, 21 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनसुरक्षा योजनांतर्गत जनधन खाता, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध […]

