जांजगीर-चांपा, 27 जून 2025/sns/- जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत आज बलौदा विकासखंड के ग्राम केराकछार के ग्राम पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड (पीएम-जेएवाई), जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), पीएम-किसान, जनधन खाता, बीमा कवरेज (पीएमजेजेबीवाई,पीएमएसबीवाई), सामाजिक सुरक्षा (वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन), रोजगार और आजीविका योजनाए (एमजीएनआरईजीए, पीएम विश्वकर्मा योजना, मुद्रा ऋण) महिला एवं बाल कल्याण (पीएमएमव्हीवाय, आईसीडीएस के योजनाओं का लाभ, टीकाकरण) सहित विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभ प्रदान करने हेतु स्टॉल लगाया गया एवं ग्रामीणों की विभिन्न मांग एवं समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
मनरेगा के कार्य को समय में पूर्ण करने के साथ कार्याें में लगाये पूर्णता प्रमाण पत्र – कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबेपीएम आवास के तहत निर्माण कार्याें को समय-सीमा करने के दिए निर्देश विकसित भारत जी राम जी योजना का प्रचार-प्रसार करने व सूचना-शिक्षा-संचार गतिविधियां आयोजित करने के दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा, 12 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय सभाकक्ष में बैठक लेकर महात्मा गांधी नरेगा एवं पीएम आवास के कार्याें की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर श्री महोबे ने महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत संचालित समस्त निर्माण कार्यों में कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने […]
छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा ₹35,000 करोड़ का अनुपूरक बजट: विकास, अनुशासन और भविष्य की मजबूत नींव – वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी
छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा ₹35,000 करोड़ का अनुपूरक बजट: विकास, अनुशासन और भविष्य की मजबूत नींव – वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी रायपुर 16 दिसंबर 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा ₹35,000 करोड़ का अनुपूरक बजट प्रस्तुत कर विकास, वित्तीय अनुशासन और दूरदर्शी शासन […]
6,897.16 मेट्रिक टन धान की खरीदी – 93 उपार्जन केंद्र में 1322 किसानों ने धान बिक्री किये
दुर्ग, 19 नवम्बर 2025/sns/- जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत 87 सहकारी समितियों अंतर्गत 102 धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी की जाएगी। मंगलवार 18 नवम्बर 2025 को 93 उपार्जन केन्द्रों मंे 1322 किसानों से 6,897.16 मेट्रिक टन धान की खरीदी की गई। उपार्जन केंद्रों में धान की तोलाई, बोरे की सिलाई, स्टेग […]


