सुकमा, 27 जून 2025/sns/- जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पावारास, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोंटा एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छिन्दगढ़ में शैक्षिक और गैर शैक्षिक पदों पर भर्ती किये जाने हेतु साक्षात्कार कौशल परीक्षा उपरान्त अनंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन किया गया है। उक्त प्रकाशित अनंतिम मेरिट सूची के शैक्षिक पद (प्रयोगशाला सहायक जीव विज्ञान, रसायन, भौतिकी), शिक्षक कला समूह एवं शिक्षक सहायक शिक्षक अंग्रेजी में प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण कर अंतिम वरीयता सूची तैयार किया गया है। जिसे जिले के वेबसाइट www.sukma.gov.in पर प्रकाशित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिले की वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
पुकारती है मां भारती गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की जीवनी चक्रधर समारोह में नाट्य रूप में हुई जीवंत
रायगढ़, 30 अगस्त 2025/sns/- अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह के तीसरे दिन दर्शकों को नृत्य और संगीत की विविध विधाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। देश-प्रदेश से आए कलाकारों की प्रस्तुतियों ने जहां समारोह की गरिमा को बढ़ाया, वहीं जबलपुर (मध्यप्रदेश) से पहुंचे संस्कार भारती महाकौशल प्रांत की टीम ने अपनी ऐतिहासिक नृत्य नाटिका […]
संयुक्त जिला कार्यालय भवन में कार्यालय सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स एवं संस्थाएं शुरू
जगदलपुर, 08 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री हरिस एस के द्वारा कार्यालय सहायक पंजीयक फर्म्स एवं संस्थाएं बस्तर संभाग जगदलपुर के लिए संयुक्त जिला कार्यालय भवन जगदलपुर के द्वितीय तल में कक्ष क्रमांक एस-21, एस-24, एस-26 तथा एस-27 को आबंटित किया गया है। सहायक पंजीयक फर्म्स एवं संस्थाएं जगदलपुर अनुपमा कुजूर ने इस बारे में बताया […]
आईटीआई कोर्स के लिए 23 जुलाई तक होगा ऑनलाइन पंजीयन
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 18 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओ (आईटीआई) में प्रवेश सत्र 2025-26 एवं 2025-27 के लिए संस्था में संचालित कोपा, फीटर , वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन आदि व्यवसायों में रिक्त स्थानो हेतु ऑनलाईन प्रवेश के लिए तीसरी बार आवेदन प्रकिया पुनः पोर्टल खोला गया है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट सीजीआईटीआई डॉट एडमिशन डॉट […]

