सुकमा, 27 जून 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र मुरतोंडा स्थित प्रक्षेत्र में औचक निरीक्षण में पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की सभी गतिविधियों का अवलोकन कर केंद्र में किये जा रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष केंद्र में छह हेक्टयर क्षेत्रफल में धान, एक हेक्टयर में रागी और चार हेक्टयर में अरहर फसल का प्रजनक से आधार तथा दो हेक्टयर में सफ़ेद तिल प्रमाणित बीज का बीजोत्पादन कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। केंद्र की आजीविकामूलक गतिविधियों जैसे मछली पालन, बकरी पालन, बटेर एवं मुर्गी पालन के साथ साथ मशरुम उत्पादन एवं बीज प्रोसेसिंग यूनिट का भी कलेक्टर श्री ध्रुव के द्वारा अवलोकन कर महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। केंद्र में मछली पालन कार्यक्रम में झींगा मछली के उत्पादन क़ो शामिल कर मछली पालक किसानों के यहाँ भी झींगा मछली के पालन क़ो बढ़ावा देने तथा मछली बीज तैयार करने हेतु निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के समय वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख एच. एस. तोमर, उप संचालक कृषि श्री पी. आर. बघेल, भूमि एवं जल संरक्षण अधिकारी श्री कैलाश कुमार मरकाम, इंजीनियर श्री सचिन के साथ केंद्र की प्रक्षेत्र प्रबंधक श्रीमति मयूरी ठाकुर, कार्यक्रम सहायक (मछली पालन) डॉ संजय सिंह राठौर, सभी क़ृषि वैज्ञानिक श्री राजेंद्र प्रसाद कश्यप, डॉ परमानन्द, डॉ योगेश कुमार सिदार उपस्थित थे।


