छत्तीसगढ़

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर सांस्कृतिक भवन मैदान में लगा छायाचित्र प्रदर्शनी स्काऊट, एनसीसी एवं स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटामी ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर तिरंगा रैली का किया रवाना


बीजापुर, 26 जून 2025/sns/- आपातकाल की 50 वीं वर्षगाठ के अवसर पर आपातकाल स्मृति दिवस मनाया गया। आपातकाल एवं सविधान हत्या दिवस के क्षणों को छायाचित्र प्रदर्शनीय के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रदर्शित किया गया जिसमें भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय, आपातकाल की शुरूआत अनैतिक संशोधनों से सविधान पर हमला, मीडिया, न्यायपालिका और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन एवं आपातकाल की भयावह कहानिया शामिल थे।
बीजापुर प्रवास के दौरान दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटामी सहित जनप्रतिनिधियों ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थी द्वारा तिरंगा यात्रा भी निकाला गया। तिरंगा यात्रा को विधायक श्री चैतरात अटामी ने रवाना करते हुऐ स्कूली बच्चों को राष्ट्र के प्रति पे्रम और समर्पण, की भावना हमेशा रखने की समझाइस दी।
तिरंगा यात्रा सांस्कृतिक भवन मैदान से जिला कार्यालय होते हुऐ पुनः सांस्कृतिक भवन वापस पहुंचे।
इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री नारायण प्रसाद गवेल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री लखन लाल धनेलिया, श्री नरवेद सिंह सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण, शिक्षण-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *