छत्तीसगढ़

आपातकाल अपने राजनीतिक हितों को साधने की कोशिश  –  सांसद श्री महेश कश्यप देश में संविधान सर्वोच्च-विधायक श्री किरण सिंह देव आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया संविधान हत्या दिवस


जगदलपुर, 26 जून 2025/sns/- वर्ष 1975 में 25 जून के दिन तत्कालीन सरकार द्वारा सम्पूर्ण देश में आपातकाल (इमरजेंसी) लगाया गया था। इसके 50 वर्ष पूर्ण होने पर आज ‘संविधान हत्या दिवस’ के तौर पर मनाया गया। इस दौरान जिले के मीसाबंदी और उनके परिजन को सम्मानित किया गया, साथ ही आपातकाल पर परिचर्चा की गई। इस अवसर पर छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से 1975 के आपातकाल के दौर को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर सांसद श्री महेश सांसद तथा विशिष्ट अतिथि जगदलपुर विधायक श्री  किरण देव उपस्थित थे।
पंडित  श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में आयोजित परिचर्चा में सांसद श्री कश्यप ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जहां संविधान सर्वोपरि है। वर्ष 1975 में तत्कालीन सरकार द्वारा देशवासियों पर अचानक आपातकाल घोषित कर अपने राजनीतिक हितों को साधने की कोशिश की। सांसद श्री कश्यप ने बताया कि इसका विरोध करने वाले जनप्रतिनिधियों, देशवासियों और मीडिया संस्थानों की आवाज को दबाया गया तथा उन्हें जेल में डाल दिया गया।
विशिष्ट अतिथि श्री किरण सिंह देव ने कहा  भारत देश लोकतंत्र और प्रजातांत्रिक मूल्यों पर चलने वाला देश है । 1975 में लोकतंत्र में बड़ा कुठाराघात कर आपातकाल  लगाया गया था।  देश में संविधान सर्वोच्च है नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों का पालन का अधिकार है इसे किसी सत्तासीन को रोकने का अधिकार नहीं है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस काले सच को सामने लाने का प्रयास किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री लच्छू राम कश्यप, नगर निगम के सभापति खेम सिंह देवांगन , एमआईसी के सदस्य,पार्षद  सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अपर कलेक्टर श्री सी पी बघेल, ऋषिकेश तिवारी, एस डी एम भरत कौशिक सहित गणमान्य नागरिक व स्कूली और कालेज के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा लोकतंत्र सेनानी श्री अरुण राय एवं स्व अमर नाथ शर्मा के पुत्र दीपक शर्मा को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया । संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार ‘आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर संविधान हत्या दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आपातकाल पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *