सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जून 2025/sns/- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शिविर बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत सलिहा और सुरगुली क्षेत्र के दयालपुर गांव में 25 जून, खुरदरहा में 26 जून और तेंदूदरहा में 30 जून को शिविर आयोजित किए जाएंगे। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले के चिन्हित गांवों में बुनियादी सुविधा जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, मनरेगा, पेंशन, पीएम विश्वकर्मा योजना, महतारी वंदन योजना, टीकाकरण आदि नागरिकों को शिविर में उपलब्ध होगी। उल्लेखनीय है कि धरती आबा योजना आदिवासी समुदायों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने का एक महत्वपूर्ण पहल है और इसके सफल संचालन के लिए प्रत्येक स्तर पर समन्वय आवश्यक है। धरती आबा अभियान का मुख्य उद्देश्य सामाजिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका जनजातीय क्षेत्रों एवं समुदायों का समग्र विकास करना है। अभियान के तहत जनजातीय बाहुल्य गांव में सभी शासकीय योजनाओं का लाभ पात्रता अनुसार पहुंचाया जाएगा।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने हाई रिस्क वाली गर्भवती माता श्रीमती हेमकुमारी से फोन से बात कर स्वास्थ्य की ली जानकारी
राजनांदगांव, 30 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में छुरिया विकासखंड के उप स्वास्थ्य केन्द्र महाराजपुर में ग्राम रामपुर निवासी हाई रिस्क वाली गर्भवती माता श्रीमती हेमकुमारी से फोन से बात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। कलेक्टर ने उन्हें समय पर दवाईयां लेने तथा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए […]
पुरानी बस्ती के स्कूल को मिली नई शिक्षिका
कोरबा, 13 अक्टूबर 2025/sns/- अट्ठाइस बरस पहले खुले प्राथमिक शाला पुरानी बस्ती अलगीडाँड़ में अब नई शिक्षिका आ गई है। नई शिक्षिका के आने पर न सिर्फ स्कूल में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी खुश है, गाँव में रहने वाले वे परिवार जो अपने बच्चों को बहुत उम्मीद के साथ स्कूल भेजते हैं वे भी बहुत […]
विधानसभा अध्यक्ष ने भव्य तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी
विधानसभा अध्यक्ष ने भव्य तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी – भूतपूर्व सैनिक एवं बड़ी संख्या में नगरवासियों ने निकाली तिरंगा यात्रा क्रमांक 88 ——————

