सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जून 2025/sns/- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शिविर बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत सलिहा और सुरगुली क्षेत्र के दयालपुर गांव में 25 जून, खुरदरहा में 26 जून और तेंदूदरहा में 30 जून को शिविर आयोजित किए जाएंगे। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले के चिन्हित गांवों में बुनियादी सुविधा जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, मनरेगा, पेंशन, पीएम विश्वकर्मा योजना, महतारी वंदन योजना, टीकाकरण आदि नागरिकों को शिविर में उपलब्ध होगी। उल्लेखनीय है कि धरती आबा योजना आदिवासी समुदायों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने का एक महत्वपूर्ण पहल है और इसके सफल संचालन के लिए प्रत्येक स्तर पर समन्वय आवश्यक है। धरती आबा अभियान का मुख्य उद्देश्य सामाजिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका जनजातीय क्षेत्रों एवं समुदायों का समग्र विकास करना है। अभियान के तहत जनजातीय बाहुल्य गांव में सभी शासकीय योजनाओं का लाभ पात्रता अनुसार पहुंचाया जाएगा।
संबंधित खबरें
विजन इंडिया सर्विसेज प्रा.लि. द्वारा 15 सितंबर को कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन
मोहला, 11 सितंबर 2025/sns/- विजन इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सुजुकी मोटर्स गुजरात प्राइवेट लिमिटेड हेतु कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन 15 सितंबर को प्रात: 10 बजे से किया जाएगा।प्लेसमेंट शासकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के उन पुरुष प्रशिक्षणार्थियों के लिए आयोजित किया गया है। जिन्होंने वर्ष 2018 से 2025 के बीच फिटर, डीजल मैकेनिक, […]
ग्राम पंचायत टांगरघाट में घर-घर कचरा संग्रहण से स्वच्छता की सफल पहलगांव में माइकिंग, पोस्टर, ग्राम सभा एवं मोहल्ला बैठकों के माध्यम से व्यापक चलाया गया जनजागरूकता अभियानकचरे के सुरक्षित निपटान के लिए निर्धारित स्थल का किया गया निर्माण एवं उपयोगगांव का स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनने से पंचायत पर ग्रामीणों का बढ़ा विश्वास
रायगढ़, 16 दिसम्बर 2025/sns/- जनपद पंचायत तमनार अंतर्गत ग्राम पंचायत टांगरघाट में स्वच्छता के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय और प्रेरणादायक परिवर्तन देखने को मिला है। लंबे समय तक गांव में कचरा निस्तारण की कोई सुव्यवस्थित व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीण घरों का कचरा खुले स्थानों, सड़कों के किनारे और नालियों में फेंक देते थे। […]
जिले में स्कूलों में साईबर सुरक्षा पखवाड़े का हुआ आयोजन
राजनांदगांव, 14 अगस्त 2025/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिले के शासकीय एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत किशोरी बालिकाओं को साईबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने साईबर सुरक्षा पखवाड़े का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग की साईबर सेल की टीम द्वारा जिले की सभी […]

