सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जून 2025/sns/- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शिविर बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत पिरदा और चारपाली में 24 जून, सलिहा और सुरगुली क्षेत्र के दयालपुर गांव में 25 जून, खुरदरहा में 26 जून और तेंदूदरहा में 30 जून को शिविर आयोजित किए जाएंगे। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 15 जून से 30 जून के मध्य जिले के चिन्हित गांवों में बुनियादी सुविधा जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, मनरेगा, पेंशन, पीएम विश्वकर्मा योजना, महतारी वंदन योजना, टीकाकरण आदि नागरिकों को शिविर में उपलब्ध होगी। उल्लेखनीय है कि धरती आबा योजना आदिवासी समुदायों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने का एक महत्वपूर्ण पहल है और इसके सफल संचालन के लिए प्रत्येक स्तर पर समन्वय आवश्यक है। धरती आबा अभियान का मुख्य उद्देश्य सामाजिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका जनजातीय क्षेत्रों एवं समुदायों का समग्र विकास करना है। अभियान के तहत जनजातीय बाहुल्य गांव में सभी शासकीय योजनाओं का लाभ पात्रता अनुसार पहुंचाया जाएगा।
संबंधित खबरें
पहाड़ी कोरवा बंधन सिंह के आवास में लगा पीएम सूर्य घरअब बिजली के बिल से मिलेगी राहत
कोरबा, 11नवम्बर 2025/sns/- कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम पतरापाली में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति के सदस्य पहाड़ी कोरवा बंधन सिंह के घर पर प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के अंतर्गत सोलर प्लेट स्थापित की गई है। इस योजना से अब उन्हें बिजली बिल के बोझ से राहत मिलेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन […]
संविधान दिवस को बनाया जाएगा जन-उत्सव एक साल तक चलेगा स्वाभिमान पर्व कलेक्टर श्री हरिस एस ने दिए निर्देश
जगदलपुर, 24 नवम्बर 2025/sns/- भारत के संविधान को अपनाए जाने की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आगामी 26 नवंबर 2025 को जिले भर में संविधान दिवस को एक व्यापक और स्मरणीय जन-उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। कलेक्टर श्री हरिस एस. ने इस संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान […]
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने बदल दी दिलीप कुमार श्रीवास की जिंदगी
रायपुऱ, 02 अक्टूबर 2025/sns/- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य देश के नागरिकों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना और आवश्यक सरकारी सब्सिडी उपलब्ध कराना है। श्री श्रीवास ने इस अवसर का लाभ उठाने का फैसला किया। सरकारी सब्सिडी और सोलर पैनल लगाने वाली कंपनी की मदद से पूरी प्रक्रिया उनके […]


