सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जून 2025/sns/- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शिविर बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत पिरदा और चारपाली में 24 जून, सलिहा और सुरगुली क्षेत्र के दयालपुर गांव में 25 जून, खुरदरहा में 26 जून और तेंदूदरहा में 30 जून को शिविर आयोजित किए जाएंगे। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 15 जून से 30 जून के मध्य जिले के चिन्हित गांवों में बुनियादी सुविधा जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, मनरेगा, पेंशन, पीएम विश्वकर्मा योजना, महतारी वंदन योजना, टीकाकरण आदि नागरिकों को शिविर में उपलब्ध होगी। उल्लेखनीय है कि धरती आबा योजना आदिवासी समुदायों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने का एक महत्वपूर्ण पहल है और इसके सफल संचालन के लिए प्रत्येक स्तर पर समन्वय आवश्यक है। धरती आबा अभियान का मुख्य उद्देश्य सामाजिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका जनजातीय क्षेत्रों एवं समुदायों का समग्र विकास करना है। अभियान के तहत जनजातीय बाहुल्य गांव में सभी शासकीय योजनाओं का लाभ पात्रता अनुसार पहुंचाया जाएगा।
संबंधित खबरें
तिमेड़ चेक पोस्ट पर 333 क्विंटल अवैध धान जप्त
बीजापुर, 25 नवंबर 2025/sns/-जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार खरीदी व्यवस्था को व्यवस्थित रखने तथा अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्रों में अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए सख्त निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में तिमेड़ चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई की गई। […]
पीडीएस के अंतगर्त प्रचलित राशनकार्डों में दर्ज सभी सदस्यों का 30 जून तक कर सकते है ई- केवायसी
सुकमा,19 जून 2025sns/- /भारत सरकार उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार राज्य में “एक राष्ट्र एक राशनकार्ड“ (वन नेशन वन राशनकार्ड) योजनातगर्त सभी हितग्राहियों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जाना है। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतगर्त 83220 राशनकार्ड प्रचलित है। इन राशनकार्डों में 262867 […]

