धमतरी, 24 जून 2025/sns/- सांसद महासमुंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी और सांसद कांकेर श्री भोजराज की उपस्थित में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला खनिज न्यास संस्थान की शासी परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उच्च प्राथमिकता एवं अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए 44 करोड़ 30 लाख रूपये के कार्यों का अनुमोदन किया गया। बैठक में विधायक धमतरी श्री ओंकार साहू, विधायक सिहावा श्रीमती अंबिका मरकाम सहित कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार, सीईओ जिला पचांयत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा खनिज प्रभावित क्षेत्र के सरपंच व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी डीएमएफ श्रीमती रीता यादव ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में शासी परिषद की बैठक में अनुमोदित कार्ययोजना का आय-व्यय एवं स्वीकृत कार्यों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने वित्तीय वर्ष में प्राप्त राशि, वर्ष 2024-25 में न्यास लेखों का लेखा परीक्षण कार्य कराये जाने की स्वीकृति, उच्च प्राथमिकता एवं अन्य प्राथमिकता के कार्यों का अनुमोदन सहित अन्य विषयों पर जानकारी दी।
संबंधित खबरें
जांच में 152 मकान मिले काल्पनिक एसडीएम ने मुआवजा निरस्त करने एस ईसी एल को लिखा पत्र
कोरबा, 01 जुलाई 2025/sns/- एसईसीएल दीपका विस्तार परियोजना हेतु ग्राम मलगांव में चिन्हाकित भूमि पर स्थिति परिसंपत्तियों के सर्वेक्षण के दौरान मुआवजे के लिये तैयार सूची में लगभग 152 मकान के काल्पनिक होने का खुलासा हुआ है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा श्री रोहित सिंह, राजस्व अमला तथा एसईसीएल दीपका के […]
जनदर्शन में प्राप्त समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागों को दिए निर्देश
दुर्ग, 03 नवम्बर 2025/sns-/ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। […]
जिले के किसान 31 दिसम्बर तक करा सकेंगे उद्यानिकी फसलों का बीमा
रायपुर, 21 दिसम्बर 2025/sns/- उद्यानिकी फसल उत्पादन कर रहे किसानों के लिए टमाटर, बैंगन, फूलगोभी, पत्तागोभी, प्याज एवं आलू के लिये रबी वर्ष 2025-26 अंतर्गत पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से भारतीय कृषि बीमा कंपनी के द्वारा संचालित की जा रही है। उप संचालक उद्यानिकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार […]

