सुकमा, 24 जून 2025/sns/- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध एवं अंग्रेजी माध्यम में संचालित केंद्रीय विद्यालय सुकमा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली द्वारा प्रेषित प्रवेश मार्गदर्शिका 2025-26 के उपबंधों के अनुसार कक्षा प्रथम से बारहवीं (कक्षा पांचवीं, छठी एवं आठवीं को छोड़कर) तक की कुछ रिक्तियों (खाली सीटों) के समक्ष प्रवेश हेतु दिनांक 26 जून 2025 तक ऑफलाइन माध्यम में विद्यालय परिसर में ही पंजीकरण किया जाएगा। इच्छुक अभिभावक केंद्रीय विद्यालय सुकमा से भौतिक रुप में पंजीकरण फार्म ले सकते हैं अथवा केंद्रीय विद्यालय सुकमा की आधिकारिक वेबसाइट से भी एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। वांछित दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियों के साथ भरा हुआ पंजीकरण फॉर्म 26 जून 2025 तक विद्यालय परिसर में ही जमा किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
रावे ग्राम बड़े मारेंगा और तेली मारेंगा में कृषक प्रशिक्षण एवं पशु टीकाकरण शिविर का किया गया
जगदलपुर, 05 दिसम्बर 2025/sns/- कृषि और पशुपालन को नई दिशा देने के उद्देश्य से शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, जगदलपुर ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। परिक्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र और शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय समन्वित शुष्क कृषि अनुसंधान परियोजना के तहत पशु चिकित्सा […]
जिला प्रशासन द्वारा सिरपुर महोत्सव में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के आवागमन हेतु बस की सुविधा
महासमुंद, 30 जनवरी 2026/sns/- सिरपुर महोत्सव में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आवागमन की विशेष व्यवस्था की जा रही है। महोत्सव अवधि के दौरान रायपुर रेलवे स्टेशन से कुहरी मोड़ तक तथा महासमुंद बस स्टैंड एवं जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों से सिरपुर तक बसों का प्रबंध […]
सौर सुजला योजना बनी किसानों की ऊर्जा क्रांति 8893 किसानों को मिला लाभ लागत घटी-उत्पादन और आजीविका में हुई बढ़ोतरी
अम्बिकापुर, 12 नवम्बर 2025/sns/- खेती में ऊर्जा की बाधा दूर कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाली सौर सुजला योजना सरगुजा जिले में किसानों के लिए ‘ऊर्जा क्रांति’ साबित हो रही है। सूर्य ऊर्जा आधारित सिंचाई पंपों की स्थापना से खेती को निर्बाध पानी मिल रहा है, जिससे न केवल द्विफसलीय क्षेत्र बढ़ा है, बल्कि […]


