सुकमा, 24 जून 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गजेंद्र ठाकुर के द्वारा सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्टरेट परिसर में स्थित स्ट्रांग रूम एवं ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को देखा। उन्होंने स्ट्रांग रूम एवं ईवीएम वेयरहाउस की ड्यूटी में कार्यरत कर्मचारियों को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री केवल नाग और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। वहीं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों में भारतीय जनता पार्टी से श्री धनीराम बारसे, श्री हुंगाराम मरकाम, श्री रमाकांत नायक, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री राजेश नारा, बहुजन समाज पार्टी से श्री सोलोमन गोंडा, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस(जे) से श्री पी प्रसाद राजू उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
’युवा रत्न सम्मान’ योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित
सुकमा, 17 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा कल्याण के लिए विभिन्न क्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिये सम्मानित करने और उनमें एक राष्ट्रीय कीर्तिमान विकसित करने की दृष्टि से ’’युवा रत्न सम्मान’’ योजना इस वर्ष 2025-26 से लागू की गई है। इस योजनातर्गत […]
उसूर ब्लॉक के सुदूर क्षेत्रों में कलेक्टर ने किया व्यापक निरीक्षण
बीजापुर, 04 दिसंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने बुधवार को बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के सुदूर एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विभिन्न सरकारी योजनाओं, संस्थानों तथा निर्माण कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे भी उनके साथ उपस्थित रहीं। अधिकारियों की टीम ने क्षेत्र में चल रहे विकास […]
एक मॉडल सामुदायिक पर्यटन स्थल के रूप में ग्राम केरे को किया जाएगा विकसित
मुख्यमंत्री ने जशपुर में होमस्टे का किया शुभारंभ एक मॉडल सामुदायिक पर्यटन स्थल के रूप में ग्राम केरे को किया जाएगा विकसित होमस्टेज़ ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ शासन और जशपुर जिला प्रशासन के बीच एमओयू रायपुर, 25 जनवरी 2026/ जशपुर जिले को एक प्रमुख इको-पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण […]

