बिलासपुर, 21 जून 2025/sns/- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण परिसर में सैनिक कल्याण कार्यालय एवं ईसीएचएस पॉलिक्लिनिक के संयुक्त तत्वाधान एवं अंतर्राष्ट्रीय ब्रह्म कुमारी संस्था की शाखा के सौजन्य से कुशल प्रशिक्षकों द्वारा योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। योग कार्यक्रम 21 जून 2025 को सुबह 7.30 बजे से 8.30 बजे तक आयोजित की गई है। सेवानिवृत्त जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने सभी भूतपूर्व सैनिकों, जिला सैनिक कल्याण के आस-पास निवासरत सभी जनपदों के सैनिकों एवं उनके परिवारजनों से अपील है कि इस शिविर का सभी लाभ लें, साथ ही इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें, जिससे अधिक से अधिक लोग इस योग शिविर में सम्मिलित होकर इसका लाभ ले सकें।
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान से बच्चों में जगी वैज्ञानिक सोच मेडिकल कॉलेज से अटल टिंकरिंग लैब तक बच्चों ने जाना ज्ञान का संसार
रायगढ़, 30 जनवरी 2026/sns/- बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि, जिज्ञासा एवं नवाचारी दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत रायगढ़ जिले के प्रारंभिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित जिला स्तरीय शैक्षणिक भ्रमण कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह भ्रमण जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के.वी.राव […]
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के दिए निर्देश
कोरबा, 28 अगस्त 2025/sns/- सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने जिले में सड़क दुर्घटना रोकने, ओवर स्पीडिंग को नियंत्रित करने हेतु प्रभावी उपाय अपनाने के निर्देश दिए। बैठक विधायक रामपुर श्री फूलसिंह राठिया, विधायक पाली […]
चिरायु योजना से मिली नन्हें शिवम को नई मुस्कान
मुंगेली, 18 दिसंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत चिरायु योजना बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना के तहत विकासखण्ड पथरिया के ग्राम हथनीकला के 03 माह के नन्हें शिवम यादव के कटे-फटे होंठ का निःशुल्क सफल ऑपरेशन कराया गया। चिरायु दल द्वारा […]

