कोरबा, 21 जून 2025/ sns/- प्रयास आवासीय विद्यालयों में वर्ष 2025-26 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार मेरिट एवं प्रतीक्षा सूची विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in पर अपलोड कर दी गई है। साथ ही काउंसिलिंग की तिथि घोषित कर दी गई है। काउंसलिंग स्थल प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़यारी रायपुर में आयोजित है। अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह बालक हेतु 23 जून को प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक तथा कन्या हेतु 24 जून दोपहर प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक काउंसिलिंग की जाएगी। इसी प्रकार अनुसूचित जाति बालक एवं बालिका हेतु 25 जून को प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक, अन्य पिछड़ा वर्ग बालक एवं बालिका हेतु 26 जून को प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक तथा सामान्य वर्ग बालक एवं बालिका और अल्पसंख्यक बालक एवं बालिका हेतु 27 जून को प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक समय निर्धारित है। विद्यार्थी काउंसलिंग फार्म कार्यालय सहायक आयुक्त, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्रयास विद्यालय, प्राचार्य एकलव्य एवं पास के बालक व कन्या छात्रावास आश्रम से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में दिखाया दमखम बस्तर संभाग बना ओवरऑल चैम्पियन सॉफ्टबॉल खो-खो और बॉलीबॉल में बस्तर टीम का रहा दबदबा
रायगढ़, 9 अक्टूबर 2025/sns/- रायगढ़ में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज भव्य समापन हुआ। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी पाँच संभाग रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, सरगुजा और दुर्ग से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। रायगढ़ स्टेडियम में आयोजित […]
आईआईटी भिलाई में 6वां IEEE EPREC 2026 सम्मेलन उद्घाटित, सहयोगात्मक अनुसंधान एवं नवीकरणीय ऊर्जा अनुप्रयोगों पर विशेष बल
दुर्ग, 02 जनवरी 2026/sns/- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आज 6वें IEEE अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ऑन इलेक्ट्रिक पावर एंड रिन्यूएबल एनर्जी (EPREC 2026) का शुभारंभ किया गया। IEEE के तत्वावधान में आयोजित यह तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2 से 4 जनवरी 2026 तक आईआईटी भिलाई में संपन्न हो रहा है। सम्मेलन में […]
राज्योत्सव में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों का सम्मान एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मोहला, 06 नवंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मिनी स्टेडियम मोहला में 2 से 4 नवंबर तक तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव–2025 का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा विविध योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन किया […]

