कोरबा, 21 जून 2025/ sns/- प्रयास आवासीय विद्यालयों में वर्ष 2025-26 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार मेरिट एवं प्रतीक्षा सूची विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in पर अपलोड कर दी गई है। साथ ही काउंसिलिंग की तिथि घोषित कर दी गई है। काउंसलिंग स्थल प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़यारी रायपुर में आयोजित है। अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह बालक हेतु 23 जून को प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक तथा कन्या हेतु 24 जून दोपहर प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक काउंसिलिंग की जाएगी। इसी प्रकार अनुसूचित जाति बालक एवं बालिका हेतु 25 जून को प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक, अन्य पिछड़ा वर्ग बालक एवं बालिका हेतु 26 जून को प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक तथा सामान्य वर्ग बालक एवं बालिका और अल्पसंख्यक बालक एवं बालिका हेतु 27 जून को प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक समय निर्धारित है। विद्यार्थी काउंसलिंग फार्म कार्यालय सहायक आयुक्त, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्रयास विद्यालय, प्राचार्य एकलव्य एवं पास के बालक व कन्या छात्रावास आश्रम से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
क्रिन्धा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 203 लोगों को मिला लाभ सीएम एच ओ एवं एसडीएम ने शिविर का लिया जायजा
रायगढ़, 31 अक्टूबर 2025/sns/- शासन के निर्देशानुसार विकासखण्ड धरमजयगढ़ के ग्राम क्रिन्धा के पंचायत भवन में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 203 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इस दौरान 33 गर्भवती माताओं की जांच की गई, जिनमें से 3 उच्च जोखिम वाली महिलाओं को बेहतर उपचार हेतु […]
बुनियादी शिक्षा की ओर एक मजबूत कदम स्टार लाइट फाउंडेशन द्वारा ‘स्तंभशाला’ का बोरिगारका में शुभारंभ
दुर्ग, 08 जुलाई 2025/sns/- देशभर में प्रारंभिक बाल शिक्षा को मजबूती देने वाले निपुण भारत मिशन की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर स्टारलाइट फाउंडेशन, जो वर्ष 2020 से बाल शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत एक प्रतिष्ठित गैर-सरकारी संस्था है, ने विगत दिन जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालय, बोरिगारका में अपनी पहली ‘स्तंभशाला’ का शुभारंभ किया। […]
संघर्ष ही सफलता का मार्ग है दृढ़ संकल्प के साथ करें अध्ययन मंत्री श्री वर्मा
रायपुर, 29 जुलाई 2025/sns/- राजस्व, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा आज बलौदाबाजार स्थित शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में आयोजित दीक्षारम्भ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं के लिए 3.25 करोड़ रुपए से अधिक के विकास योजनाओं की सौगात प्रदान की। मंत्री श्री वर्मा ने […]

