महासमुंद, 20 जून 2025/sns/- प्रयास बालक/कन्या आवासीय विद्यालयों के सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु परीक्षार्थियों की वर्गवार मेरिट एवं प्रतीक्षा सूची एवं काउंसिलिंग फार्म विभाग की वेबसाइट http://eklavya.cg.nic.in पर अपलोड की गई है। मेरिट सूची में दर्शित परीक्षार्थियों को निर्धारित तिथि व समय में काउंसिलिंग फार्म भर कर अनिवार्य दस्तावेजों सहित उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा है। काउंसलिंग स्थल प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी जिला रायपुर निर्धारित किया गया है। जिसमें अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह बालक वर्ग के लिए 23 जून 2025, अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह बालिका वर्ग के लिए 24 जून, अनुसूचित जाति बालक/बालिका के लिए 25 जून, अन्य पिछड़ा वर्ग बालक/बालिका के लिए 26 जून एवं सामान्य वर्ग बालक/बालिका अल्पसंख्यक बालक/बालिका वर्ग के लिए 27 जून को काउंसलिंग किया जागएा। काउंसलिंग का समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
संबंधित खबरें
समर्थन मूल्य में बढोत्तरी ने गजल यादव को बनाया सफल ‘टेक्नो-फार्मर’
दुर्ग, 22 नवम्बर 2025/sns/- दुर्ग जिले के ग्राम बोरई से आने वाले किसान-इंजीनियर श्री गजल यादव की कहानी आज कई युवाओं और किसानों के लिए प्रेरणा है। इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बावजूद, गजल ने कॉर्पाेरेट करियर छोड़कर अपने पैतृक व्यवसाय कृषि को चुना। उन्होंने पारंपरिक कृषि में इंजीनियरिंग के सिद्धांतों को मिलाकर ’टेक्नो-फार्मिंग’ […]
कलेक्टर एवं एसएसपी ने बार क्लब संचालकों की ली बैठक कहा
रायपुर, 30 सितंबर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह ने राजधानी के बार संचालकों और आबकारी अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी स्थिति में बार एवं क्लब के खुलने और बंद होने के समय का कड़ाई से पालन करें। निर्धारित समय रात्रि 11ः30 बजे उपभोक्ताओं का […]
धान खरीदी की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा उपार्जन केंद्रों में सभी व्यवस्थाएँ समय पर पूर्ण करने के निर्देश
रायपुर, 14 नवम्बर 2025/sns/-आगामी 15 नवम्बर से प्रारंभ हो रही धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में की। बैठक में उन्होंने सभी धान खरीदी प्रभारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएँ समय पर पूर्ण कर ली जाएँ, ताकि किसानों […]

