जगदलपुर, 19 जून 2025/sns/- नीति आयोग, भारत सरकार के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अन्तर्गत बस्तर जिले के आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल के लिए कुल 01 एस्पिरेशनल ब्लॉक फेलो पद रिक्त है, उक्त पद को आउटसोर्सिंग प्रक्रिया से पद की पूर्ति करने के निर्देश के परिपालन में आउटसोर्सिंग के माध्यम से प्लेसमेंट संबंधी एजेंसी,फर्म,एन.जी.ओ. के चयन के लिए नियमानुसार निर्धारित प्रारूप में रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है। इच्छुक आवेदक यथा प्लेसमेंट संबंधी एजेंसी, फर्म,एन.जी.ओ. द्वारा अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में सीलबंद लिफाफे में 07 जुलाई 2025 के 03 बजे अपरान्ह तक कार्यालय जिला पंचायत बस्तर, जगदलपुर कक्ष क्रमांक-23 में जमा किया जा सकता है। प्राप्त आवेदनों को उक्त तिथि को 3.30 बजे अपरान्ह में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सह अध्यक्ष आकांक्षी ब्लॉक फैलों आउटसोर्सिंग समिति जगदलपुर, जिला-बस्तर के कार्यालय कक्ष में निर्णय हेतु गठित समिति के समक्ष खोला जायेगा। रूचि की अभिव्यक्ति की विस्तृत विवरणी, शर्ते व आवेदन का प्रारूप बस्तर जिले के वेबसाईट www.bastar.gov.in पर देखी जा सकती है। किसी भी शंका का समाधान हेतु कार्यालयीन अवधि के दौरान कार्यालय जिला पंचायत बस्तर, जगदलपुर, कक्ष क्रमांक 23 से सम्पर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर की पहल जन सुनवाई अब होगी और भी सुगम कार्यालय कलेक्टर में जनदर्शन डेस्क की शुरुआत सोमवार से शुक्रवार तक संचालित होगा
धमतरी, 21 जुलाई 2025/sns/- जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और नागरिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर आज अपर कलेक्टर श्रीमती रीता यादव ने कलेक्टर कार्यालय में फीता काटकर ‘जनदर्शन डेस्क’ का शुभारंभ किया। यह डेस्क अब सप्ताह के पाँच कार्यदिवस-सोमवार से शुक्रवार तक, प्रातः 11 बजे से […]
राष्ट्रव्यापी साक्षरता परीक्षा महाभियान 7 दिसम्बर को
सुकमा, 05 दिसम्बर 2025/sns/-भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान नई दिल्ली की पहल पर राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा महाभियान का आयोजन रविवार 7 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर श्री […]
जनदर्शन के प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करें कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश
रायगढ़, 16 दिसम्बर 2025/sns/- जिला कलेक्टोरेट में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने जिले के विभिन्न ग्रामों एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनदर्शन आम जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है, […]

