मोहला, 21 मई 2025/sns/- सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में 73 वर्षीय दृष्टिहीन बुजुर्ग महिला गायत्री बाई पिस्दा को आयुष्मान वय वंदना कार्ड प्रदान किया गया। गायत्री बाई ने पूर्व में इस योजना के लिए आवेदन किया था और आज, प्रशासन की सक्रियता और संवेदनशीलता के चलते उन्हें यह बहुपयोगी कार्ड प्राप्त हुआ। गायत्री बाई ने योजना के अंतर्गत मिलने वाले स्वास्थ्य सुरक्षा लाभ को जीवन का संबल बताते हुए सरकार और प्रशासन के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। अपने शब्दों में उन्होंने कहा अब इलाज के लिए किसी पर बोझ नहीं बनूंगी। सरकार ने मुझे सम्मान और सुरक्षा दी है, मैं बहुत धन्यवाद करती हूँ। यह कार्ड उन्हें निशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान करेगा, जिससे वे अपनी वृद्धावस्था में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकेंगी।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा विधानसभा – धरमजयगढ़, जिला – रायगढ़ दिनांक 14 सितम्बर 2022 ग्राम छाल, विकासखण्ड धरमजयगढ़ खरसिया और छाल के बीच माण्ड नदी में बनने वाले पुल के निर्माण कार्य को जल्दी पूरा करवाया जाएगा। खरसिया से छाल और छाल से धर्मजयगढ़, छाल से घरघोड़ा रोड का निर्माण जल्द […]
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को नई पहचान दे रहा है श्रीराम वन गमन परिपथ,
जांजगीर चांपा, 07 अप्रैल, 2022/ छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम के ननिहाल के रूप में सम्पूर्ण विश्व में अपनी अलग पहचान रखता है। वनवास काल में श्रीराम ने यहाँ महत्वपूर्ण समय व्यतीत किया, यहां के ऋषि आश्रम, प्रकृति के मध्य वनवास काटा, इसलिए यहाँ की जनश्रुतियों, लोककथाओं, आम जनजीवन में राम रचे-बसे हैं। जनमान्यताओं के सम्मान में […]
’पूर्व एनसीसी कैडेट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व डीएसपी यातायात से मिलकर कैडेटों के खिले चेहरे’
’कैडेट ने सीखा ट्रैफिक की एबीसीडी’डीएसपी यातायात श्री सतीश ठाकुर ने कैडेटों को ट्रैफिक की एबीसीडी सीखाई। उन्होंनेए-एक्सेलेटर, बी-ब्रेक, सी-क्लच एवं डी-ड्राइवर से अवगत कराया। उन्होंन अपने 15 साल के यातायात के अनुभव से कैडटों को समझाया कि कैसे यातायात की शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। आज से कुछ वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में एक साथ […]