जांजगीर-चांपा , 05 अप्रैल 2025/ sms/- छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जांजगीर (तहसील अकलतरा एवं बलौदा) द्वारा विकासखंड अकलतरा अंतर्गत नगर पालिका परिषद अकलतरा के वार्ड क्रमांक 07-08 एवं वार्ड क्रमांक 09-10 में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसके लिए 17 अप्रैल 2025 शाम 5 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा) जांजगीर (तहसील अकलतरा एवं बलौदा) में आवेदन किया जा सकता है। अनुविभागीय अधिकारी (रा) ने बताया कि विकासखंड अकलतरा अंतर्गत नगर पालिका परिषद अकलतरा के समस्त स्व सहायता समूह, सेवा सहकारी समिति आदि को सूचित किया गया है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक संस्था समूह निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और समय तक संबंधित कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
संबंधित खबरें
नारी शक्ति सशक्तिकरण और उनकी वित्तीय सुरक्षा मजबूत करने भारत सरकार द्वारा प्रारंभ की गई महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना
अम्बिकापुर 7 जून 2023/ वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नारी शक्ति सशक्तिकरण हेतु एवं उनकी वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करने हेतु महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना प्रारंभ की गई है। यह योजना 1 अप्रैल 2023 से संपूर्ण देश के समस्त 1 लाख 59 करोड़ डाकघरों के माध्यम से देश की नारी शक्ति को उपलब्ध […]
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 46 आवेदकों ने सौंपा आवेदन
मुंगेली, अगस्त 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में जिले के दूर-दराज से पहुंचे आमजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी और नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनदर्शन में 46 आवेदकों ने अपना आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम पंचायत डाड़गांव की स्व सहायता समूह की महिलाओं ने […]
बस्तर में उद्यमिता को बढ़ाने की पहल सराहनीय: श्री हर्ष चौहान
जगदलपुर, 26 अप्रैल 2022/ केन्द्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री हर्ष चौहान ने आज जगदलपुर के शासकीय काकतीय पीजी काॅलेज के सभाकक्ष में उद्यमिता पर आधारित कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस की कुलपति एवं संचालक प्रो. शालिनी भरत, कलेक्टर श्री रजत बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन […]