अम्बिकापुर 7 जून 2023/ वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नारी शक्ति सशक्तिकरण हेतु एवं उनकी वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करने हेतु महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना प्रारंभ की गई है। यह योजना 1 अप्रैल 2023 से संपूर्ण देश के समस्त 1 लाख 59 करोड़ डाकघरों के माध्यम से देश की नारी शक्ति को उपलब्ध कराई गई है। यह एक वन टाईम सेविंग स्कीम है। महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना के अंतर्गत कोई भी भारतीय बालिका/महिला डाकघर में अपना खाता 31 मार्च 2025 तक खोल सकती हैं। इस योजना में न्यूनतम 1000 रुपये एवं 100 के गुणांक में जमा किया जा सकता है। इस योजना में जमा करने हेतु अधिकतम राशि 2 लाख समस्त खातों को मिलाकर है। इस योजना में खातों की संख्या की कोई सीमा नहीं है। एक खाता खोलने के तीन माह पश्चात ही दूसरा खाता खोला जा सकता है। इस योजना में चक्रवृद्धि ब्याज देय है जिसकी वर्तमान दर 7.5 प्रतिशत है।
संबंधित खबरें
”विकसित भारत संकल्प यात्रा” के सम्बंध में अतिरिक्त सचिव ने व्हीसी के माध्यम से अधिकारियो की ली बैठक
एनआईसी कक्ष से कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सीईओ श्री विश्वदीप सहित अन्य अधिकारी वर्चुअली रूप से बैठक में हुए शामिल विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन हेतु जिले में आवश्यक सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण: कलेक्टर कोरबा, दिसम्बर 2023/ भारत सरकार, पंचायती राज मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा […]
कलेक्टर श्री हरिस. एस ने कोंटा आत्मानंद राहत केंद्र में लोगों से की मुलाकात
कुशलक्षेम जाना, व्यवस्थाओं का लिया संज्ञानअधिक जनसंख्या वाले वार्ड में दो दल के माध्यम से सर्वे कार्य करने के दिए निर्देश सुकमा , जुलाई 2022/ कलेक्टर श्री हरिस.एस ने आज कोंटा में स्वामी आत्मानंद स्कूल में राहत केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां रह रहे बाढ़ प्रभावित लोगों से चर्चा की और भोजन सहित अन्य […]
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम जागरूकता रथ को किया रवाना
डेमोन्सट्रेशन वैन के माध्यम से आमजनों को ईव्हीएम मशीन की दी जाएगी जानकारी जिले में 05 ईव्हीएम प्रदर्शन केंद्र किया गया स्थापित कोरबा, जनवरी 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट परिसर में ईव्हीएम प्रदर्शन व मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने जिले के शहरी एवं […]