बीजापुर, 14 सितम्बर 2025/sns/ – राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान अभियान के अवसर पर 17 सितम्बर 2025 को जिला अस्पताल बीजापुर के ब्लड सेंटर में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला संघ बीजापुर द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर रक्तदान कर किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने में सहयोग करें। शिविर में सहभागिता करने वाले रक्तदाताओं को न केवल मानवीय संवेदना का संतोष मिलेगा, बल्कि उनका एक छोटा सा योगदान किसी परिवार के लिए बड़ी उम्मीद साबित हो सकता है।


