जांजगीर-चांपा 21 नवम्बर 2024/sns/ भारत शासन द्वारा प्रत्येक पांच वर्षों में पशुधन, पक्षीधन की गणना कर डाटा संकलित किया जाता है, जिसके माध्यम से शासन द्वारा आर्थिक विकास हेतु योजनाएं संचालित की जाती है। उप संचालक पशु चिकित्सा एवं सेवायें ने बताया कि कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले में 21 वीं पशु संगणना का कार्य 25 अक्टूबर 2024 से 28 फरवरी 2024 तक संपादित किया जा रहा है। इस हेतु प्रगणक एवं सुपरवाईजरों की ड्यूटी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की गणना हेतु लगाई गई है। प्रत्येक प्रगणक ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वे का कार्य करेंगे एवं सर्वे की एंट्री एप में आनलाईन प्रविष्टि करेंगे। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने जिले के समस्त पशुपालकों से 21वीं पशु संगणना कार्य में विभागीय अमले का सहयोग प्रदान करने की अपील की है।
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय एकता दिवस पर होगा एकता दौड़ का आयोजन
अम्बिकापुर, अक्टूबर 2022/ जिला प्रशासन, नगर निगम तथ खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा।यह आयोजन दोपहर 2 बजे से गांधी स्टेडियम परिसर की साफ-सफाई के पश्चात गांधी स्टेडियम से एकता दौड़ प्रारम्भ होकर घड़ी […]
जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वीं चयन परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित
परीक्षा में कुल 10,373 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया, जिसमें से 6,845 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए कवर्धा, जनवरी 2025/sns/ देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 18 जनवरी 2025 को कबीरधाम जिले में सफलता पूर्वक आयोजित हुई। यह परीक्षा जिले के बोड़ला, सहसपुर लोहारा, पंडरिया और […]
कलेक्टर और एसपी सहित जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया बस को रवाना
बीजापुर 22 फरवरी 2022- जिले के भैरमगढ़ ब्लाक अंतर्गत अंदरूनी क्षेत्र बेदरे से बीजापुर के लिए आज बस सेवा शुरू हुई। इस मौके पर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा, पुलिस अधीक्षक श्री कमलोचन कश्यप, सीईओ जिला पंचायत श्री रवि साहू सहित जिला पंचायत सदस्य श्री सोमारूराम कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री दशरथ कुंजाम और अन्य […]