सारंगढ़ बिलाईगढ़, नवंबर 2024/sns/ भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की प्रबंध समिति के गठन हेतु जिला शाखा के सामान्य सभा की बैठक 21 नवंबर को सारंगढ़ में सुबह 12 बजे आयोजित जाएगा। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सभी संरक्षक, वाइस संरक्षक और सदस्यगण को इस बैठक में शामिल होने के लिए आहुत किया गया है। पदेन सचिव द्वारा आग्रह किया गया है कि पूर्व वर्षों में जिन सदस्यों ने आजीवन सदस्यता ग्रहण की है वे अपने साथ रसीद की कॉपी जरूर लेकर आए ताकि मतदान हेतु उनकी वैधता का निर्धारण किया जा सके। बैठक के संबंध में दूरभाष नंबर 6232007013 से संपर्क कर सकते हैं। कोई भी दानदाता और इच्छुक रेडक्रास सोसाइटी में 1000 रूपए जमा कर आजीवन सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
*परिजनों को समझाइश देकर रोका गया बाल विवाह*
गौरेला पेंड्रा मरवाही, अप्रैल, 2023/ कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने जिले में अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर बाल विवाह रोकने विशेष प्रयास के निर्देश दिए थे। बीते 26 अप्रैल को महिला एवं बाल विकास विभाग को जानकारी प्राप्त हुई कि गौरेला नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिक जोड़ों का विवाह कार्य संपन्न कराया […]
मुख्यमंत्री ने दाऊ कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
रायपुर फरवरी 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समाज सेवी और छत्तीसगढ़ के महान दानवीर दाऊ कल्याण सिंह की 13 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि दाऊ कल्याण सिंह दीन-दुखियों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उन्होंने अस्पताल, पुस्तकालय, कॉलेज, जलाशय जैसे कई कामों के […]
सभी धान उपार्जन केन्द्रों में जीरो शार्टेज के साथ शतप्रतिशत हुआ धान उठाव
राज्य के खाद्य सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा और कलेक्टर ने दी बधाई मुंगेली, मार्च 2023// खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले के 66 सहकारी समितियों के 101 धान उपार्जन केंद्र में जीरो शार्टेज के साथ शतप्रतिशत धान उठाव कार्य पूरा हो गया है। इस विशेष उपलब्धि के लिए राज्य के खाद्य सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा […]