सारंगढ़ बिलाईगढ़, नवंबर 2024/sns/केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं जनता के बीच में अपनी जड़े मजबूत कर रही हैं। इन योजनाओं के लाभ से महिलाएं उत्साहित होकर और सुनियोजित ढंग से अपने जीवन में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। ऐसा धार्मिक पहल, सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम दानसरा की महिलाएं महतारी वंदन योजना के राशि से मंदिर बनाने के कल्पना को साकार कर रहे हैं। मंदिर निर्माण की कल्पना हनुमान जयंती के अवसर पर भंडारे में उपयोग के लिए सब्जी काटते समय महिलाएं आपस में चर्चा किए कि हनुमान जी के मंदिर के साथ-साथ प्रभु श्रीराम लला, जो अयोध्या में विराजित हैं उन्हीं का एक मंदिर इसी स्थल में स्थापित किया जाए ताकि ऐसे लोग जो अयोध्या ना जा सके वह यहां प्रभु श्री राम का दर्शन कर सके। इस विचार को साकार करने के लिए आपस में गांव की महिलाओं से संपर्क किया गया और सभी महिलाएं अपनी इच्छा अनुरूप महतारी वंदन योजना की राशि का कुछ अंश या समूचा राशि को इस मंदिर निर्माण के लिए दान कर रही हैं। साथ ही साथ महिलाओं का यह दल मंदिर निर्माण के लिए चंदा के रूप में अन्य दानदाताओं से भी संपर्क कर रहे हैं, जिससे प्राप्त चावल को बेचने पर 14 हजार की राशि प्राप्त हुई है। महिलाएं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से इस मंदिर का लोकार्पण कराने के इच्छुक हैं। वर्तमान में मंदिर का ढलाई, गुंबज, सीढ़ी तथा प्लास्टर का कार्य शेष है। इस तरह महतारी वंदन योजना की राशि श्री राम मंदिर निर्माण का आधार स्तंभ साबित हुई है।
संबंधित खबरें
प्रयास एवं एकलव्य विद्यालय में कक्षा 09 वीं व 6 वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा परिणाम घोषित
नाम व रोल नंबर में विसंगति की सुधार हेतु अभ्यावेदन आमंत्रित कोरबा 09 जुलाई 2024/sns/-प्रयास एवं एकलव्य आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 अंतर्गत क्रमशः कक्षा 09वीं एवं कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in में अवलोकन कर सकते हैं। साथ ही […]
जिला जल एवं स्वछता मिशन की बैठक 24 नवंबर को होगा
रायपुर , नवंबर 2021/ जल जीवन मिशन योजना के क्रियान्वयन हेतु जिला कलेक्टर रायपुर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वछता मिशन की बैठक 24 नवंबर को दोपहर 1 बजे से कलेक्टर परिसर सभागृह में आयोजित की गई है।
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण किया
मोहला जनवरी 2025/sns/ कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने गणतंत्र दिवस पर्व पर कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण की। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के […]