कवर्धा, 15 अक्टूबर 2024/SNS/ कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आज महिला किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ‘‘कृषि में महिला उद्यमियों की भूमिका‘‘ पर जोर देना था। कार्यक्रम में महिला स्वसहायता समूह, जोराताल, नेवारी एवं जमुलिया के लगभग 60 महिला कृषक ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को कृषि से संबंधित उद्योग धंधो की जानकारी दी गई तथा भविष्य में महिलाएं कृषि के माध्यम से आत्मनिर्भर कैसे बने इस बारे में विस्तृत रूप में जानकारी दी गई। इस अवसर पर कृषि कर्मण पुरष्कार सम्मानित श्रीमती अदिति कश्यप को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही महिला स्वसहायता समूह, जोराताल, नेवारी एवं जमुनिया को कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बी. पी. त्रिपाठी, इंजी. टी. एस. सोनवानी, विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि अभियांत्रिकी डॉ. एन. सी. बंजारा, डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर (आत्मा) श्री सुशील वर्मा जिला कबीरधाम,, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती सविता खुंटे एवं श्री योगेश कुमार कौशिक, कार्यक्रम सहायक, कम्प्यूटर आपरेटर उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
समिति में धान विक्रय संबंधी कार्य करा सकते हैं किसान
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 06 सितम्बर 2024/sns/- छत्तीसगढ़ शासन ने किसानों से धान खरीदी की सुगमता के लिए खरीफ 2024-25 में नया पंजीयन, फसल, रकबा संशोधन एवं कैरी फारवर्ड हेतु 1 जुलाई 2024 से पंजीयन प्रारंभ किया है। जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के सभी किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी,समिति प्रबंधक से संपर्क कर नया पंजीयन, फसल, […]
आयुष्मान कार्ड पंजीयन में राजनांदगांव जिला प्रदेश में प्रथम
राजनांदगांव दिसम्बर 2024/sns/कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन मेें आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड पंजीयन में राजनांदगांव जिला प्रथम स्थान पर है। जिले में योजना अंतर्गत शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए पात्र राशन कार्डधारी […]
होली पर्व पर 08 मार्च को बंद रहेगी शराब दुकानें
कलेक्टर श्री झा ने शुष्क दिवस किया घोषितकोरबा, मार्च 2023/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजीव झा ने होली पर्व के अवसर पर 08 मार्च को शुष्क दिवस घोषित किया है। कलेक्टर ने 08 मार्च को जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानंे, एफएल-3, एफएल-3 क एवं मद्यभाण्डागार तथा भांग घोटा की फुटकर दुकान को […]