कवर्धा, 15 अक्टूबर 2024/SNS/ कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आज महिला किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ‘‘कृषि में महिला उद्यमियों की भूमिका‘‘ पर जोर देना था। कार्यक्रम में महिला स्वसहायता समूह, जोराताल, नेवारी एवं जमुलिया के लगभग 60 महिला कृषक ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को कृषि से संबंधित उद्योग धंधो की जानकारी दी गई तथा भविष्य में महिलाएं कृषि के माध्यम से आत्मनिर्भर कैसे बने इस बारे में विस्तृत रूप में जानकारी दी गई। इस अवसर पर कृषि कर्मण पुरष्कार सम्मानित श्रीमती अदिति कश्यप को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही महिला स्वसहायता समूह, जोराताल, नेवारी एवं जमुनिया को कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बी. पी. त्रिपाठी, इंजी. टी. एस. सोनवानी, विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि अभियांत्रिकी डॉ. एन. सी. बंजारा, डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर (आत्मा) श्री सुशील वर्मा जिला कबीरधाम,, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती सविता खुंटे एवं श्री योगेश कुमार कौशिक, कार्यक्रम सहायक, कम्प्यूटर आपरेटर उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
जिले में 12 समाज के लोगों का बन रहा समाजिक भवन
जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के परिजनों को मिलेगा भोजनशिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिले के युवा निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका बीजापुर 24 फरवरी 2023- जिले के विकास के रास्ते में सबसे बड़ा योगदान समाज के लोगों का होता है। आज जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने सभी समाज के लोगों के साथ […]
सरपंचगण पेंशन का भुगतान होने के पश्चात हितग्राहियों से पुष्टि जरूर करें
जशपुरनगर , मई 2022/कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में सभी विकासखंडो के सरपंचों की समीक्षा बैठक लेकर मनरेगा के कार्य पेयजल बिजली, राशनकार्ड पेंशन, तालाब गहरीकरण, कुंआ निर्माण, नरवा विकास के कार्य, चेक डेम, जल संरक्षण संवर्धन, गौठान में किए जा रहे गतिविधियां साहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 625 करोड़ रूपये की राशि से अधिक के विकासकार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
मुख्यमंत्री श्री साय ने विवाह बंधन में बंधने वाले 102 नवदंपत्तियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं हमारी सरकार प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के लिए कर रही है कार्य – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर 12 दिसम्बर 2024/ हमारी सरकार के कार्यकाल को 13 दिसम्बर को एक वर्ष पूरे हो जायेंगे। इस अवसर को हम […]