मुंगेली, 13 सितम्बर 2024/sns/- कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम चलान में मत्स्य पालकों को 20 सितम्बर तक 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मछली पालन विभाग के सहायक संचालक श्री आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मत्स्य निरीक्षक श्रीमति पूजा साहू द्वारा मत्स्य पालकों को बीज उत्पादन, बीज संचयन, परिपूरक आहार तथा नर्सरी मैनेजमेंट एवं उन्नति तकनीकी से मत्स्य पालन कर अधिक तालाबों में मत्स्य पालन कर आय बढ़ाने संबंधी जानकारी दी जा रहा है। साथ ही मत्स्य पालन की उन्नत तकनीक एवं मछलियों में लगने वाले बीमारियों एवं उपचार के संबंध में भी बताया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सहायक मत्स्य अधिकारी श्री भूपेन्द्र चौरिया सहित संबंधित अधिकारी और मत्स्य पालक मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
गणतंत्र दिवस समारोह के तैयारी की समीक्षा बैठक
बीजापुर 13 जनवरी 2022- कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में गणतंत्र दिवस के तैयारी की समीक्षा बैठक ली, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय के मिनी स्टैडियम में गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि महोदय द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। तत्पश्चात पुलिस एवं […]
ग्राम पंचायत भरुवागुड़ा और चिचेसरा में अवैध मिट्टी उत्खनन पर प्रशासन नें की बड़ी कार्यवाही
05 लाख 27 हजार से अधिक का किया गया जुर्माना 01 नग हाइवा एवं पोकलेन जब्त मेसर्स कन्हैया लाल कांट्रेक्टर पर हुई कार्यवाही मुंगेली, नवंबर 2023// जिले के मुंगेली तहसील के ग्राम पंचायत भरुवागुड़ा और ग्राम चिचेसरा में अवैध मिट्टी उत्खनन की शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन की टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। […]
*मतदाता सूची में नाम जुड़वाने 13 अगस्त को भी सभी मतदान केंद्रों में लगेंगे विशेष शिविर*
*अगले सप्ताह 19-20 अगस्त को भी आयोजित किए जाएंगे विशेष शिविर* *31 अगस्त तक नाम जोड़े जाने, विलोपित करने एवं संशोधन के लिए प्राप्त किए जाएंगे दावा-आपत्ति* *4 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन* रायपुर. 12 अगस्त 2023. विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के पूर्व प्रदेश में निर्वाचक नामावलियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की […]