मुंगेली, 13 सितम्बर 2024/sns/- कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम चलान में मत्स्य पालकों को 20 सितम्बर तक 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मछली पालन विभाग के सहायक संचालक श्री आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मत्स्य निरीक्षक श्रीमति पूजा साहू द्वारा मत्स्य पालकों को बीज उत्पादन, बीज संचयन, परिपूरक आहार तथा नर्सरी मैनेजमेंट एवं उन्नति तकनीकी से मत्स्य पालन कर अधिक तालाबों में मत्स्य पालन कर आय बढ़ाने संबंधी जानकारी दी जा रहा है। साथ ही मत्स्य पालन की उन्नत तकनीक एवं मछलियों में लगने वाले बीमारियों एवं उपचार के संबंध में भी बताया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सहायक मत्स्य अधिकारी श्री भूपेन्द्र चौरिया सहित संबंधित अधिकारी और मत्स्य पालक मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. महंत ने ग्राम खुड़िया में पर्यटन कुटीर का किया लोकार्पण
मुंगेली 28 मार्च 2023// छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत 27 मार्च को विकासखण्ड लोरमी के ग्राम खुड़िया में विधायक निधि से 02 लाख रूपये की लागत से निर्मित प्रोफेसर पी. डी. खेड़ा की स्मृति में बने पर्यटन कुटीर का लोकार्पण किया। डाॅ. महंत के ग्राम खुड़िया पहुॅचने पर बैगा आदिवासियों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में […]
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर जंगलों के बीच पंगडंडी रास्तों पर गिरे पेड़ों को हटाया गया
कवर्धा, 24 जुलाई 2024/sns/- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर अमरकंटक से कवर्धा आने वाले जंगलों के बीच पंगडंडी रास्तों पर गिरे पेड़ों को हटाया गया। कवर्धा बोलबंम समितियों के द्वारा उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के अंतर्गत अमरकंटक, कबीर चबुतरा से चौरा दादर लगभग 10 किलोमीटर जंगलों के […]