बिलासपुर, 20 अगस्त 2024/sns/- केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा जल संरक्षण के लिए जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष यह अभियान नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान की थीम पर चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य जल संरक्षण में महिलाओं की सक्रिय भूमिका को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में भी जल संरक्षण एवं जल संचयन का कार्य किया जा रहा है। मुख्य सचिव द्वारा लगातार इस अभियान की समीक्षा की जा रही है। उनके द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि सभी जिले में जल शक्ति केंद्र स्थापित किया जाए। बिलासपुर जिले में जल शक्ति केंद्र स्थापित कर लिया गया है। यहां स्थापित जल शक्ति केन्द्र में 26 हजार 356 जलीय संरचनाओं का जीईओ टैगिंग पूरा कर लिया गया है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राजस्व अभिलेख में जलीय संरचनाओं के इन्द्राज कार्य पूर्ण कर लिया जाए। जल शक्ति अभियान से संबंधित विभागों द्वारा जल संरक्षण एवं जल संचयन हेतु नारी शक्ति से जल शक्ति के थीम पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे वर्षा के जल को अधिक से अधिक संरक्षित किया जा सके।
संबंधित खबरें
स्कूलों में जाकर बच्चों को दी गई सेफ टच अनसेफ टच के बारे में जानकारी
कवर्धा, 18 सितम्बर 2024/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन और जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद तिवारी एवं सी.एल.भूआर्य महिला एवं बाल विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में सत्यनारायण राठौर जिला बाल संरक्षण अधिकारी के नेतृत्व में मिशन वात्सल्य चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा कबीरधाम जिले के विभिन्न ग्राम महाराजपुर, दैहानडीह, […]
स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों को मिल रहा हेल्थ एंड वेलनेस एम्बेसडर का प्रशिक्षण
प्रशिक्षण प्राप्त कर हेल्थ एंड वेलनेस एम्बेसडर शिक्षक समाज को नई दिशा करेंगे प्रदान – सीएमएचओ कोरबा, अगस्त 2023/ भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से आयुष्मान भारत कार्यक्रम अंतर्गत स्कूल स्वास्थ्य एंड वेलनेस कार्यक्रम का संचालन जिले में कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन […]
*मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूटा के पहाड़ पर बसे आदिवासियों के घर पहुंचा बिजली-पानी की सुविधा*
गौरेला पेंड्रा मरवाही, दिसंबर 2022/ गौरेला विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्र में पूटा के पहाड़ पर बसे विद्युत विहीन 7 आदिवासी परिवारों के घर क्रेडा के माध्यम से बिजली-पानी की सविधा पहुंचने से उनका जीवन जगमगा उठा है। बिजली कनेक्शन नहीं पहुचने के कारण पूटा गांव के आदिवासी परिवार अंधरे में गुजारा कर रहे थे। […]