अम्बिकापुर, 16 अगस्त 2024/sns/- 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर श्री विलास भोसकर द्वारा प्रातः 7ः30 बजे ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कलेक्टर श्री भोसकर सहित जिला अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया तथा राष्ट्रगान गाया गया। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री भोसकर ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने लोकतंत्र की ऐसी नींव डाली है जिसका अस्तित्व हमेशा रहेगा। वीर शहीदों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने खून पसीने के साथ यह स्वतंत्रता हमें दिलाई है। हमारा देश वर्ष 1947 में आजाद होने के बाद आज टेक्नोलॉजी, इंटेलिजेंस सहित कई उपलब्धियों के साथ विश्व में छाया है। देश को और आगे बढ़ाने के लिए हम सब अपना कर्तव्य निभाएं, देशसेवा करना हमारा पहला धर्म है। उन्होंने सभी को कर्तव्य के प्रति ईमानदार रहते हुए निष्ठापूर्वक ढंग से कार्य करने प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री एएल ध्रुव, सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
व्यय प्रेक्षक श्रीकांत नामदेव ने एमसीएमसी कक्ष, व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ और कमांड सेंटर का किया निरीक्षण
निर्वाचन कार्यों में अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने के दिए निर्देश मुंगेली, अप्रैल 2024// भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्रीकांत नामदेव (आईआरएस) ने आज जिला कलेक्टोरेट के आगर संगोष्ठी कक्ष में स्थापित मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति कक्ष, व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ एवं कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने एमसीएमसी कक्ष में सोशल […]
जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में आगामी शिक्षा सत्र से नर्सरी की कक्षाएं होंगी प्रारम्भ
मुंगेली 28 अप्रैल 2022// राज्य शासन द्वारा बच्चों को उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी शिक्षा सत्र 2022-23 से जिला मुख्यालय मुंगेली, विकासखण्ड लोरमी एवं पथरिया में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में नर्सरी की कक्षाएं संचालित की जाएगी। नर्सरी कक्षाओं के संचालन हेतु […]
मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात की प्लास्टिक बंदी के संदेशक पदयात्री श्री रोहन अग्रवाल
रायपुर 03 फरवरी 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में प्लास्टिक बंदी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पदयात्रा पर निकले श्री रोहन अग्रवाल ने सौजन्य मुलाकात की। श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी उम्र 20 वर्ष है और प्लास्टिक के दुष्परिणामों के प्रति लोगों में जागरूकता […]


